1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: गर्मी में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत, AC से लैस हेलमेट और पंखे मिले

दिल्ली: गर्मी में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत, AC से लैस हेलमेट और पंखे मिले

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 25, 2026 07:01 am IST,  Updated : May 25, 2026 07:09 am IST

दिल्ली में गर्मी में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को AC से लैस हेलमेट और पंखे मिले हैं। इससे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Delhi Traffic policemen- India TV Hindi
दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत देने की कोशिश की गई है। उन्हें AC से लैस हेलमेट और पंखे का इस्तेमाल करने को मिलेगा। 

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान धूप में ड्यूटी करते हैं और इस समय दिल्ली में गर्मी भी बहुत तेज पड़ रही है। ऐसे में उन्हें अब एसी हेलमेट और पोर्टेबल पंखे दिए गए हैं, जिससे वह भीषण गर्मी के प्रकोप से बच सकें।

इन एसी और पंखों की वजह से ट्रैफिकपुलिसकर्मियों को काफी राहत मिली है। हालांकि अभी इनका इस्तेमाल टेस्टिंग के रूप में हो रहा है लेकिन जल्द ही इन्हें स्थाई तौर पर दिया जा सकता है।

दिल्ली में कैसी है गर्मी?

दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां सोमवार को भी शहरवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा और मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री रह सकता है। 

कई इलाकों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीट वेव का भी सामना करना पड़ सकता है। अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

24 मई से 27 मई तक दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त गर्मी पड़ेगी और हीटवेब भी चलेगी। ऐसे में अगर आपकी घर से बाहर निकलने की योजना है तो गर्मी से बचने के सारे इंतजाम करके निकलें। 28 मई के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि आंशिक रूप से बारिश होने की संभावना है।

घर से बाहर निकलने वालों को ये सलाह दी जाती है कि वे दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से निकलने से बचें क्योंकि जरा सी लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। वैसे भी ये गर्मी हर साल देश में कई लोगों की जान तक ले चुकी है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।