1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सावधान! दिल्ली में रविवार को हो सकती है पानी की किल्लत, यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर

सावधान! दिल्ली में रविवार को हो सकती है पानी की किल्लत, यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2021 11:27 pm IST,  Updated : Nov 06, 2021 11:30 pm IST

दिल्ली जल बोर्ड ने एक वक्तव्य जारी करके बताया कि यमुना नदी में अमोनिया का प्रदूषण बढ़ने के कारण सोनिया विहार, भागीरथी, वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जलशोधन संयंत्रों की क्षमता प्रभावित हुई है।

सावधान! दिल्ली में रविवार को हो सकती है पानी की किल्लत, यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर- India TV Hindi
सावधान! दिल्ली में रविवार को हो सकती है पानी की किल्लत, यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को पानी की किल्लत हो सकती है। दरअसल, यमुना नदी में अमोनिया के स्तर में वृद्धि हुई है, जिसके कारण कई शोधन संयंत्र (Water purification Plants) प्रभावित हुए हैं। ऐसे में रविवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति (Delhi Water Supply) प्रभावित हो सकती है। शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की ओर से यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली जल बोर्ड ने एक वक्तव्य जारी करके बताया कि यमुना नदी में अमोनिया का प्रदूषण बढ़ने के कारण सोनिया विहार, भागीरथी, वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जलशोधन संयंत्रों की क्षमता प्रभावित हुई है। इसमें बताया गया कि शनिवार शाम और रविवार सुबह तथा शाम को दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित (Delhi Water Supply Update) हो सकती है। 

वक्तव्य में बताया गया कि पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली नगर परिषद के कुछ इलाकों में और मालवीय नगर के कुछ हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि, बयान में कहा गया है, “दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की कमी को पूरा करने के लिए पूरी दिल्ली में पानी को युक्तिसंगत बनाने के लिए कदम उठाए हैं।”

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, साकेत, पुष्प विहार, कटवारिया सराय, लाडो सराय, खिरकी, सैदुलजब, गोकुलपुरी, सोनिया विहार, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, चित्रा विहार, गीता कॉलोनी, मयूर विहार क्षेत्र, न्यू कोंडली, दल्लूपुरा, त्रिलोकपुरी, सूरजमल विहार, कांटी नगर, यमुना विहार और करावल नगर में भी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

इसके साथ ही जाफराबाद, झिलमिल, मंडावली क्षेत्र, शकरपुर, विवेक विहार, कड़कड़डूमा, जगतपुरी, शालीमार पार्क, कृष्णा नगर, पटपड़गंज, प्रीत विहार, विश्कर्मा पार्क, ललिता पार्क, पांडव नगर, सीलमपुर, शास्त्रीपार्क, भ्रामपुरी, गांधी नगर, सराय काले खां, ओखला, बाटला हाउस एक्सटेंशन, कालंदी कॉलोनी, बदरपुर, सरिता विहार में भी पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, वसंत कुंज, महरौली, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, जल विहार, लोधी रोड, काका नगर, सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज और एनडीएमसी क्षेत्र, पुराना और नया राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, छावनी क्षेत्रों के भी ऐसी ही स्थिति बन सकती है।

प्रेस रिलीज में बताया गया कि कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर. प्रहलादपुर और आसपास के इलाकों, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, बुराड़ी और आसपास के इलाकों में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।