नई दिल्लीः आंधी-बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में अब तेज गर्मी पड़ने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। धूल खिलेगी। इससे तापमान बढ़ेगा। दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान बढ़ने से गर्मी का असर दिखने को मिलेगा।
दिल्ली में तापमान 40-40 डिग्री तक पहुंच सकता है
मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40°C से 42°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है। सतह पर चलने वाली मुख्य हवा उत्तर-पूर्व दिशा से आने की संभावना है, जिसकी गति सुबह के समय 15 किमी तक पहुंच सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है। दिन में हवा 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। शाम और रात के समय हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42°C से 44°C और 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है।
दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण दिल्ली के साकेत, हौज खास, ग्रेटर कैलाश, डिफेंस कॉलोनी और महरौली जैसे इलाकों में दोपहर के समय तेज़ धूप पड़ने की उम्मीद है। पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन, जनकपुरी, पंजाबी बाग, द्वारका और आस-पास के इलाकों में शाम तक तेज़ हवाएं चल सकती हैं और लंबे समय तक गर्मी बनी रह सकती है। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर और आस-पास के NCR इलाकों में गर्मी का ज़ोर बने रहने की उम्मीद है। दिल्ली के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय में घर से बाहर निकलने से बचें।
ये भी पढ़ेंः अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने जारी किया अवमानना नोटिस
दिल्ली में कई सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे क्या नई जिम्मेदारी मिली