1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कई सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे क्या नई जिम्मेदारी मिली

दिल्ली में कई सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे क्या नई जिम्मेदारी मिली

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 13, 2026 08:18 pm IST,  Updated : May 14, 2026 12:03 am IST

दिल्ली पुलिस में बुधवार को बड़ा फेरबदल किया गया। ट्रैफिक, लॉ एंड ऑर्डर और इंटेलिजेंस डिवीजन में बड़े बदलाव किए गए। इसके तहत कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस - India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : ANI

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईपीएस नीरज ठाकुर को स्पेशल सीपी ट्रैफिक डिवीजन से स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ज़ोन-2 बनाया गया है। आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्तव को स्पेशल सीपी क्राइम डिवीजन (परसेप्शन मैनेजमेंट एवं मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार) से  स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ज़ोन-1 नियुक्त किया गया है। आईपीएस डेविड लालरिनसांगा को स्पेशल सीपी ऑपरेशंस, पीसीआर एवं कम्युनिकेशन (SPUNER का अतिरिक्त प्रभार) पद पर ही बरकरार रखा गया है।

इन अधिकारियों को मिली ये जिम्मेदारी

आईपीएस मनीष कुमार अग्रवाल को स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस डिवीजन (पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार) से स्पेशल सीपी ट्रैफिक डिवीजन बनाया गया है। आईपीएस अजय चौधरी को स्पेशल सीपी विजिलेंस डिवीजन (SPUWAC का अतिरिक्त प्रभार) से स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन नियुक्त किया गया है। आईपीएस HGS  धालीवाल को स्पेशल सीपी क्राइम डिवीजन (परसेप्शन मैनेजमेंट एवं मीडिया सेल और लीगल डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है।

आईपीएस अतुल कटियार को स्पेशल सीपी वेलफेयर डिवीजन (लाइसेंसिंग एवं लीगल डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार) से स्पेशल सीपी विजिलेंस डिवीजन नियुक्त किया गया है। आईपीएस विजय कुमार को स्पेशल सीपी आर्म्ड पुलिस  हटाकर स्पेशल सीपी आर्म्ड पुलिस के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईपीएस के. जेगदीसन को स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन (DPHCL के एमडी का अतिरिक्त प्रभार) से स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस डिवीजन (MD/DPHCL का अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया है।

पहले भी हुए थे पुलिस अधिकारियों के तबादले

इससे पहले दिल्ली में मार्च में 70 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था। 1994-बैच के IPS अधिकारी आनंद मोहन को तिहाड़ जेल का DG नियुक्त किया गया था, जबकि 1991-बैच के IPS अधिकारी वीरेंद्र सिंह को होम गार्ड्स का DG बनाया गया। वहीं, 1997-बैच के IPS अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सिविल डिफेंस के DG का कार्यभार संभाला है, जबकि 2002-बैच के IPS अधिकारी संजय कुमार जैन को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का 'ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' (OSD) नियुक्त किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।