1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Weather: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता में सुधार

Delhi Weather: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता में सुधार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2022 01:43 pm IST,  Updated : Mar 03, 2022 01:43 pm IST

आईएमडी के मुताबिक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। 

Delhi weather- India TV Hindi
Delhi weather Image Source : PTI

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं। 

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार आया और वह सुबह नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी (193) में दर्ज किया गया। दिल्ली में बुधवार को एक्यूआई खराब श्रेणी के साथ 225 दर्ज किया गया था। 

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।