1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में होगी भारी बारिश या उमस भरी गर्मी करेगी परेशान? IMD ने बताया अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में होगी भारी बारिश या उमस भरी गर्मी करेगी परेशान? IMD ने बताया अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jul 24, 2026 08:15 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 08:39 pm IST

मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ़्ते दिल्ली-NCR में सुहावने मौसम का अनुमान लगाया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होगी और तापमान में गिरावट आएगी, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

दिल्ली का मौसम- India TV Hindi
दिल्ली का मौसम Image Source : PTI

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और आकाश में बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया है। बादल छाने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में अभी भारी बारिश की संभावना नहीं है क्योंकि इस इलाके में मानसून की गतिविधि कमजोर है। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ज़्यादातर हिस्सों में कई दिनों तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

दिल्ली के लोगों को मिली गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात को भी आकाश में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में दिन में भी हल्की बारिश हुई और आकाश में बादल छाए रहे। मौसम बदलने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को भी हल्की बारिश हुई थी। 

दिल्ली में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C से 37°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। सुबह के समय 20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।  

रविवार और सोमवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C से 38°C और 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C से 37°C और 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है।

बता दें कि हल्की बारिश होने से दिल्ली के प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 73 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।  

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में प्रदर्शन वाले इलाकों में ऐप-बेस्ड कैब, फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स कंपनियां सीमित रखें सेवाएं, पुलिस ने दी सलाह

अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी किया गया बंद, इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं, DMRC ने दी जानकारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।