1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से मिली राहत, सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान, जारी हुआ बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से मिली राहत, सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान, जारी हुआ बारिश का अलर्ट

 Published : Jul 23, 2026 11:53 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 12:06 am IST

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में कब बारिश होने का अनुमान है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। दिल्ली में दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आसमान में गुरुवार को बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों में शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। 

आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 25 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

आईएमडी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में दिल्ली के सफदरजंग में दो मिलीमीटर, लोदी रोड इलाके में 1.6 मिमी, पालम में 1.2 मिमी और रिज में 0.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके मुताबिक सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच पालम में 0.6 मिमी बारिश हुई। दिल्ली के सफदरजंग, लोदी रोड, रिज और अयानगर में बारिश दर्ज नहीं की गई। 

कम हुआ दिल्ली का तापमान

सफदरजंग में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यूपी और उत्तराखंड में भी बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में बारिश को लेकर अनुमान जारी किया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं

बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बढ़ने वाले जलस्तर को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी अगले कुछ दिनों के दौरान बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: 

असम के 11 जिलों में बाढ़, अब तक 41 की गई जान, 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बचाव में उतरी सेना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।