1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम? यहां जानिए IMD का अपडेट

दिल्ली में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम? यहां जानिए IMD का अपडेट

 Published : Dec 10, 2025 11:38 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 11:50 pm IST

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है। हालांकि, दिन के समय हल्की धूप के कारण लोगों को थोड़ी सी राहत मिल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम।

Delhi weather update- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बीते दिनों मौसम विभाग ने दिल्ली में शीत लहर चलने का अनुमान भी जताया था। बीते कुछ दिनों से दिल्ली के तापमान में गिरावट जारी है। हालांकि, दिन के वक्त धूप के कारण लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि गुरुवार को दिल्ली में आंशिक रूप से कोहरा छाया रह सकता है। आइए जानते हैं कि दिल्ली को लेकर क्या है IMD का अपडेट।

गुरुवार को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से कोहरा छाए रहने की स्थिति देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब था।

क्या रहा AQI का हाल?

दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में भी सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का AQI 259 दर्ज किया गया है जो कि 'खराब' कैटेगरी में आता है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दिल्ली का AQI 282, सोमवार को 314 और रविवार को 308 था। दिल्ली को प्रदूषण से थोड़ी सी राहत तेज हवाओं के कारण मिली है।

आपको बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, AQI को 0 से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप, जांच जारी

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA को बड़ी सफलता, एक और आरोपी डॉक्टर बिलाल नसीर मल्ला पकड़ा गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।