1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: DTC क्लस्टर बस ने सड़क किनारे खड़े लोगो को रौंदा, तीन की मौत, तीन घायल

दिल्ली: DTC क्लस्टर बस ने सड़क किनारे खड़े लोगो को रौंदा, तीन की मौत, तीन घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 25, 2020 07:00 am IST,  Updated : Sep 25, 2020 07:00 am IST

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके के हर्ष विहार थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक डीटीसी की क्लस्टर बस ने फ्लाईओवर से उतरते वक्त सड़क किनारे खड़े लोगो को बुरी तरह रौंद दिया। 

दिल्ली: DTC क्लस्टर बस ने सड़क किनारे खड़े लोगो को रौंदा, तीन की मौत- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके के हर्ष विहार थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक डीटीसी की क्लस्टर बस ने फ्लाईओवर से उतरते वक्त सड़क किनारे खड़े लोगो को बुरी तरह रौंद दिया। इस हादसे में एक नाबालिग समेत 3 लोगो की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह हादसा गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। ITI नंद नगरी के फ्लाईओवर से एक बस इतनी तेजी से उतरी कि बस से ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और उसने सड़क किनारे खड़े रेहड़ी पटरी वालो को कुचल दिया। इसके बाद बस सड़क के किनारे खड़े एक टाटा 407 से भी टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रोका और अपना रोष व्यक्त किया। गुस्साए लोगों ने बस में बुरी तरह तोड़ृफोड़ कर दी। 

मौके पर आयी पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस में चंद यात्री मौजूद थे हालांकि उन्हें इस हादसे में चोट नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को मेडिकल जांच के लिए भेज है पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि ये हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ या ड्राइवर हादसे के वक्त नशे की हालत में था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।