Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के द्वारका में कई वाहनों को टक्कर मारने वाला स्कॉर्पियो सवार निकला नाबालिग, मृतक की मां ने मांगा न्याय

दिल्ली के द्वारका में कई वाहनों को टक्कर मारने वाला स्कॉर्पियो सवार निकला नाबालिग, मृतक की मां ने मांगा न्याय

Reported By : Sanjay Sah, Abhay Parashar Edited By : Mangal Yadav Published : Feb 17, 2026 08:28 am IST, Updated : Feb 17, 2026 11:09 am IST

द्वारका सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी स्कॉर्पियो ड्राइवर नाबालिग है और उसे अंतरिम जमानत भी मिल गई है।

द्वारका रोड एक्सीडेंट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER द्वारका रोड एक्सीडेंट

नई दिल्लीः दिल्ली के द्वारका में कार सवार ने एक युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग (17 वर्ष) है, इसकी वजह से उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया। उसे 10.02.2026 को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने Class 10 की बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर अंतरिम ज़मानत दे दी थी। कार को ज़ब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के मिला।  

पुलिस ने दी ये जानकारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लड़का नाबालिग है और उसकी 17 उम्र साल का है।  स्टार्टिंग में उम्र शुरुआती पूछताछ के हिसाब से 19 साल  एफआईआर में लिखी गई जांच में 17 साल का निकला। बाद में नाबालिग निकलने पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया, बोर्ड के एग्जाम के चलते बेल मिली। एक्सीडेंट के वक्त बगल में बहन बैठी थी वो मोबाइल से कुछ रिकार्ड कर रही थी जैसे कोई भी बगल में बॉथकर रिकार्ड करता है। रील जैसी बात कुछ सामने नही आई है। 

पिता द्वारका के एक ट्रांसपोर्टर है, पिता गिरफ्तार नहीं है। नाबालिग बच्चे जब पिता की गाड़ी चलाते है तो मोटर व्हीकल एक्ट में पिता की जिम्मेदारी होने पर चार्जशीट में 199A मोटर व्हीकल एक्ट ऐड करते है फिर कोर्ट तय करता है क्या जुर्माना या सजा दी जाए। जहां एक्ससीडेंट हुआ वो एरिया सीसीटीवी में नहीं आता। एंट्री एग्जिट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट में बाइक सवार साहिल धनेशरा (23 साल) की मौत हो गई। घायल टैक्सी ड्राइवर अजीत सिंह को IGI हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। जांच के अनुसार, स्कॉर्पियो उल्टी दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकराई और उसके बाद सड़क किनारे खड़ी डिज़ायर कार से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास  3 फरवरी को रोड एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर एक स्कॉर्पियो, एक डिज़ायर कार नंबर और एक मोटरसाइकिल एक्सीडेंटल हालत में मिलीं। जांच के लिए इलाके से CCTV फुटेज इकट्ठा कर लिए गए हैं। पुलिस ने आगे कहा कि मामले में आगे की जांच अभी चल रही है।  

मृतक की मां ने मांगा न्याय

3 फरवरी रोड एक्सीडेंट में मारे गए युवक की मां ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल अपील की है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। पीड़ित की मां ने X पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैंने अपने बेटे साहिल धनेशरा को खो दिया, जो 22+ साल का एक युवा और सबसे टैलेंटेड लड़का था। मैंने उसे 23 साल तक अकेले एक सिंगल मॉम के तौर पर पाला-पोसा। उसे एक कार ड्राइवर और उसकी बहन ने बेरहमी से मार डाला। वे लोग रील बना रहे थे।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement