1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: घास और पत्थर के पाउडर से बनाते थे नकली जीरा, क्राइम ब्रांच ने 28 हजार किलो की खेप पकड़ी

Delhi News: घास और पत्थर के पाउडर से बनाते थे नकली जीरा, क्राइम ब्रांच ने 28 हजार किलो की खेप पकड़ी

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Swayam Prakash
 Published : Oct 20, 2022 06:27 pm IST,  Updated : Oct 20, 2022 06:27 pm IST

Delhi News: दिल्ली से क्राइम ब्रांच ने भारी मात्रा में नकली जीरा पकड़ा है। त्योहारों के इस सीजन में खाने की नकली चीजों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। इसी क्रम में आज दिल्ली से 28 हजार किलो नकली जीरा पकड़ा गया है।

Crime branch busts fake cumin in Delhi- India TV Hindi
Crime branch busts fake cumin in Delhi Image Source : INDIA TV

Highlights

  • त्योहारी सीजन में नकली खाने पर पुलिस की चोट
  • नकली जीरा बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़
  • क्राइम ब्रांच ने बड़ी खेप के साथ मालिक भी पकड़ा

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइंम ब्रांच ने नकली जीरे की एक बहुत बड़ी खेप पकड़ी है। ये नकली जीरा दिल्ली के कंझावला में एक फैक्टरी से बरामद किया है। दिल्ली पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। अधिकरियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेश गुप्ता (43) के रूप में की हुई है और वह दिल्ली के बुध विहार फेज वन का रहने वाला है। 

पत्थर के पाउडर से बनता था नकली जीरा 

अधिकारियों को जब नकली जीरा बनाने के तरीके के बारे में पता लगा तो वे भी हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि ये नकली जीरा घास, जगेरी (गुड़) विनेगर और पत्थर के पाउडर का इस्तेमाल कर के बनाया जाता था। पुलिस ने बताया कि 400 बोरों से अधिक नकली जीरा बरामद किया गया है और इसका कुल वजन 28 टन है। उन्होंने बताया कि बरामद माल की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवीद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को इस फैक्टरी के बारे में जनाकारी मिली थी, जिसमें नकली जीरा बनाया जा रहा है। यादव ने कहा कि इस मामले को जन स्वास्थ्य से संबंधित गंभीर मानते हुये, इस सूचना पर कार्रवाई की गयी। 

कंझावला इलाके में चल रही थी अवैध फैक्टरी
मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को इस बात की पुष्टि हो गयी कि गुप्ता कंझावला इलाके में अवैध फैक्टरी चला रहा है और बड़े पैमाने पर नकली जीरा बना रहा है। पुलिस को इस बात की भी खबर मिली थी कि वह नकली जीरे की एक बड़ी खेप दिल्ली के बाहर भेजेगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके तुरंत बाद ही अवैध फैक्टरी में छापेमारी की योजना बनायी गयी। उन्होंने बताया, ‘‘हमारी टीम ने कार्रवाई करते हुये सूचना वाली जगह पर छापेमारी की और इस अवैध फैक्टरी के मालिक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से 400 बोरा नकली जीरा बरामद किया गया। प्रत्येक बोरे का वजन 70 किलो था।’’ 

28 हजार किलो नकली जीरे के साथ कच्चा माल जब्त
इससे पहले उत्तर पश्चिमी दिल्ली के खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार मुसैदा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने बुधवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की। उन्होंने कहा, ‘‘करीब 28,210 किलोग्राम नकली जीरा और कच्चा माल जब्त किया गया है। नकली जीरे का एक नमूना जांच के वास्ते लिया गया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।