1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Delhi News: दिल्ली में करवाचौथ की थाली चुराने वाले चोर को पुलिस ने दबोचा, 3 घंटे में सुलझाया केस

Delhi News: दिल्ली में करवाचौथ की थाली चुराने वाले चोर को पुलिस ने दबोचा, 3 घंटे में सुलझाया केस

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 13, 2022 02:10 pm IST,  Updated : Oct 13, 2022 02:12 pm IST

Delhi News: दिल्ली में पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जिसे सोना, चांदी और पैसों की चाह नहीं थी बल्कि उसने करवाचौथ में इस्तेमाल की जाने वाली 20 थाली चुराईं। चोर ने पूछताछ में बताया कि करवाचौथ की सुंदर थालियों को देखकर उसके मन में लालच आ गया और जब उसने देखा कि आसपास कोई नहीं है तो उसने इन्हें चुरा लिया।

Delhi News- India TV Hindi
Delhi News Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • करवाचौथ की थाली चुराने वाले चोर को पुलिस ने दबोचा
  • दिल्ली पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाया केस
  • पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले

Delhi News: नार्थ दिल्ली पुलिस ने एक अजीबोगरीब चोर को गिरफ्तार किया है। इस चोर ने एक हैरतअंगेज चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल इस चोर ने सोना, चांदी, हीरे जवाहरात नहीं बल्कि सदर बाजार इलाके से करवाचौथ में इस्तेमाल की जाने वाली 20 थाली चुराई हैं। हालांकि अब ये शातिर चोर सलाखों के पीछे है।

दरअसल दिल्ली के मंडावली का रहने वाला नरेश सदर बाजार आया था और उसने वहां से करवाचौथ की सजी हुई 20 थाली खरीदीं और उन थालियों को पार्किंग में रख दिया। वहां से उन थालियों को किसी ने चोरी कर लिया। इसके बाद नरेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें एक शख्स करवाचौथ की इन थालियों को चुराते हुए नजर आ गया।

पुलिस ने 3 घंटे में केस सुलझाया

जांच में पुलिस को पता चला कि शातिर चोर बाइक से आया था और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने 3 घंटे के अंदर चोरी की इस वारदात को सुलझाते हुए नवनीत नाम के इस चोर को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की गई करवा चौथ की 20 थाली भी बरामद कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि नोएडा में उसकी एक ग्रॉसरी शॉप है। वह अपनी शॉप के लिए कुछ सामान लेने के लिए सदर बाजार गया था। लेकिन जब उसने इतनी सुंदर करवाचौथ की थालियों का बंडल देखा तो उसके मन मे लालच आ गया। इसलिए जब उसने देखा कि आसपास कोई नहीं है तो मौका देखकर उसने थालियों को चुरा लिया और फरार हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।