1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महिला की हैवानियत, पति की हत्या कर जलाई लाश, जुर्म कबूल करते हुए बताई वजह

महिला की हैवानियत, पति की हत्या कर जलाई लाश, जुर्म कबूल करते हुए बताई वजह

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 19, 2024 07:50 am IST,  Updated : May 19, 2024 07:55 am IST

असम के जोरहाट में एक महिला ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। महिला ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को जला दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स का आधा जला हुआ शव बरामद किया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

असम के जोरहाट जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए वो किया, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे। दरअसल, महिला ने पहले अपने पति की हत्या की। इसके बाद पति के शव को जला दिया। मामला सामने आने के बाद पति की हत्या कर उसके शव को जलाने के जुर्म में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाबालिग बेटा भी पकड़ा गया

पुलिस ने शनिवार को इस वारदात की जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के साथ उसके नाबालिग बेटे को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने दावा किया कि वह घरेलू हिंसा की शिकार थी। जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने कहा, "चूंकि महिला का बेटा नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के बाल संघर्ष कानून (सीसीएल) के तहत उसकी जांच की जाएगी।" 

चाय बागान का मजदूर था पति

पुलिस अधिकारी ने कहा, "अपने कबूलनामे में महिला ने दावा किया कि उसका पति हर दिन नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था और अपने बेटे को बचाने के लिए उसने अपने पति की हत्या करने जैसा कदम उठाया।" मृतक की पहचान प्रहलाद सोरेन के रूप में की गई। वह चाय बागान का मजदूर था। 

शख्स का आधा जला शव मिला

यह घटना जोरहाट के मरियानी इलाके के मुरमुरिया चाय बागान में गुरुवार देर रात घटी। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उन्होंने सोरेन की पत्‍नी को अपने घर के पास कुछ जलाते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सोरेन का आधा जला हुआ शव बरामद किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। (IANS)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।