1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मां-बाप को मिली दुष्कर्मी बेटे की सजा! दलित दंपति को खंभे से बांधकर पीटा, फिर पहनाई जूतों की माला; शिकायत दर्ज

मां-बाप को मिली दुष्कर्मी बेटे की सजा! दलित दंपति को खंभे से बांधकर पीटा, फिर पहनाई जूतों की माला; शिकायत दर्ज

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 19, 2024 01:13 pm IST,  Updated : May 19, 2024 01:13 pm IST

एमपी के अशोक नगर जिले में एक दलित दंपति के साथ मारपीट कर उन्हें जूतों की माला पहनाई गई। आरोप है कि उनका बेटा छेड़छाड़ की घटना में शामिल था। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित दंपति की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्रामीणों ने की मारपीट।- India TV Hindi
ग्रामीणों ने की मारपीट। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

अशोक नगर: जिले में एक बुजुर्ग दलित दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां दलित दंपति के साथ ना सिर्फ मारपीट की गई बल्कि उनको जूतों की माला भी पहनाई गई। पुलिस ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों का बेटा छेड़छाड़ की एक घटना में शामिल था। इसी बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने दलित दंपति के साथ मारपीट की। वहीं पीड़ित दंपति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट करने वाले सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। 

छेड़छाड़ का आरोपी था बेटा

एक अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दंपति से मारपीट की ये वारदात मुंगावली थाना क्षेत्र के किलोरा गांव में हुई। मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, ये सभी लोग फरार हैं। वहीं मुंगावली थाने के प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने कहा कि दंपति का बेटा एक आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ की घटना में शामिल था। घटना के बाद इस दलित परिवार ने गांव छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि ये दंपति हाल ही में गांव आया था। 

दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों ने 65 वर्षीय दलित व्यक्ति और उनकी 60 वर्षीय पत्नी को एक खंभे से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने दंपति के साथ मारपीट की और उन्हें जूतों की माला पहनाई। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को 10 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा), 149 (सामान्य उद्देश्य के साथ गैरकानूनी सभा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 294 (अश्लील हरकत) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे सहित 6 लोगों की मौत, शादी की खरीददारी कर लौट रहा था परिवार

Fack Check: क्या चुनाव प्रचार के दौरान BJP नेता पर चप्पलों से किया गया हमला? जानें क्या है Viral Video का सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।