1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के फतेह नगर में पार्किंग में लगी आग, 4 वाहन जलकर राख, 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली के फतेह नगर में पार्किंग में लगी आग, 4 वाहन जलकर राख, 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

 Reported By: Abhay Parashar Written By: India TV Delhi Bureau Desk
 Published : Jul 21, 2026 12:18 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 12:21 pm IST

दिल्ली के फतेह नगर में मंगलवार तड़के करीब 3:50 बजे एक बहुमंजिला इमारत की पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी चपेट में आए 4 वाहन तुरंत जलकर खाक हो गए।

delhi- India TV Hindi
दिल्ली के फतेह नगर में पार्किंग में लगी आग Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के फतेह नगर इलाके में ये हादसा तड़के करीब 3:50 पर हुआ। 200 वर्ग गज में बने बहुमंजिला मकान की पार्किंग में अचानक से आग लग गई। आग ने तब ओर भी ज्यादा विकराल रूप ले लिया, जब पार्किंग में रखे गए दो एलपीजी सिलेंडर इसकी चपेट में आ गए। इन सिलेंडरों के फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते पार्किंग में खड़ी दो कारें और दो स्कूटी जलकर खाक हो गईं। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल की 9 गाड़ियां ने आग पर काबू पाया और 8 लोगो को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया।

8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

ये हादसा पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर स्थित डी-177, जेल रोड के पास पार्किंग में हुआ। आग की लपटें इतनी तेजी से ऊपर की मंजिलों की तरफ बढ़ रही थीं कि इमारत में मौजूद लोग फंस गए थे। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए आग की लपटों में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दिल्ली फायर सर्विस के सहायक प्रभागीय अधिकारी रवि नाथ ने पुष्टि की कि समय रहते ही सभी लोगों को बचा लिया गया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। 

दिल्ली में लगातार बढ़ रही हैं आग की घटनाएं

राजधानी में पिछले कुछ दिनों में आग से जुड़ी घटनाएं काफी ज्यादा सामने आ रही हैं। रविवार को फतेहपुर बेरी के स्वरूप कॉलोनी स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई थी, जो पास की इमारत तक फैल गई। दमकल की 15 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। तो वहीं, शनिवार रात करीब 9:11 बजे उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके में एक मकान में आग लग गई थी, जिसे 5 दमकल गाड़ियों की मदद से शांत किया गया। हालांकि गनीमत यह रही कि इन सभी हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, मंजीत महल गैंग का गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।