1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौजूद

दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौजूद

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 01, 2025 09:11 am IST,  Updated : Nov 01, 2025 09:57 am IST

राजधानी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

सुभाष नगर इलाके में लगी आग।- India TV Hindi
सुभाष नगर इलाके में लगी आग। Image Source : PTI

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली के सुभाष नगर इलाके से सामने आई है। यहां सुभाष नगर इलाके में आज सुबह-सुबह एक घर में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने पहुंचीं। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

दिवाली की रात मोहन नगर में लगी आग

बता दें कि हाल ही में दिवाली की रात पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में रात को चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी। हालांकि वहां से सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पीसीआर को मोहन गार्डन स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना रात 9.49 बजे मिली। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया, ‘‘इमारत से तीन परिवारों के कुल सात लोगों को बचाया गया, जिनमें से चार को स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से रस्सियों की मदद से अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले बचा लिया।’’ 

सात लोगों को बचाया गया

पुलिस ने बताया कि बाकी तीन लोगों को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घर से बाहर निकाला। डीसीपी ने बताया कि बचाए गए लोगों में हरविंदर सिंह (34), उनकी पत्नी प्रिया (27), वीरेंद्र सिंह (32), उनकी पत्नी प्रेमवदा, राखी कुमारी (40), उनके बच्चे वैष्णवी सिन्हा (15) और कृष्णा सिन्हा (10) शामिल हैं। सभी सुरक्षित बच गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना सोमवार रात 10 बजे मिली। पटाखों के कारण घरेलू सामान में आग लग गई और सात लोगों को बचा लिया गया। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

'पहले बिहारी कहलाना अपमान था', चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने जारी किया VIDEO संदेश, जानें क्या बोले

लातूर में कोयता गैंग की दहशत, बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला, CCTV फुटेज आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।