1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके की बस्ती में लगी भीषण आग, 70 झुग्गियां जलकर राख

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके की बस्ती में लगी भीषण आग, 70 झुग्गियां जलकर राख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2020 07:22 am IST,  Updated : Jul 16, 2020 07:22 am IST

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके की झुग्गियों में कल देर रात भीषण आग लग गई।

Delhi Fire- India TV Hindi
Delhi Fire Image Source : PTI

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके की झुग्गियों में कल देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर भी कि थोड़ी ही देर में इलाके में बनी हुई करीब 70 झुग्गियां आग में जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब 20 गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की तरफ से कूलिंग का काम चल रहा है। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।