1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में झुग्गी बस्ती में आग, 2 बच्चे समेत 3 घायल

दिल्ली में झुग्गी बस्ती में आग, 2 बच्चे समेत 3 घायल

 Reported By: IANS
 Published : Mar 19, 2021 10:27 am IST,  Updated : Mar 19, 2021 10:27 am IST

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज में शुक्रवार को बंगाली बस्ती रंगपुरी 'झुग्गियों' में आग लगने से दो बच्चों सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए।

दिल्ली में झुग्गी...- India TV Hindi
दिल्ली में झुग्गी बस्ती में आग, 2 बच्चे समेत 3 घायल Image Source : IANS (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज में शुक्रवार को बंगाली बस्ती रंगपुरी 'झुग्गियों' में आग लगने से दो बच्चों सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। दक्षिण पश्चिम दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर इंगित प्रताप सिंह ने कहा, "शुक्रवार सुबह 2.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। पास के झुग्गियों में कूड़े का ढेर लगा हुआ था। कुल 14 झुग्गियां जल गईं, 9 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। बाद में आग पर काबू पाया गया।"

मुकेश (35) नाम का एक व्यक्ति 4 और 2 साल के दो बच्चों को बचाने की कोशिश में घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।