1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर, कई घंटों के बाद पाया गया काबू

दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर, कई घंटों के बाद पाया गया काबू

 Published : Jun 09, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 03:07 pm IST

मेट्रो स्टेशन में आग लगने की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहोल हो गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली के त्रिलोकपुरी संजय लेक मेट्रो स्टेशन के सर्वर रूम में सोमवार को आग लग गई। इससे मेट्रो स्टेशन में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मेट्रो स्टेशन के अधिकारी भी काफी परेशान हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सोमवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर आग लगने के बारे में सूचना दी गई थी।

कई घंटों के बाद आग पर पाया गया काबू

मेट्रो स्टेशन के सर्वर रूम में ये आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। उन्होंने बताया, 'सूचना मिलने के बाद हमने दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजीं गईं। दोपहर एक बजकर 10 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।' इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिलशाद गार्डेन में आग लगने से 2 की मौत

वहीं, दूसरी ओर रविवार देर रात दिलशाद गार्डेन के कोड़ी कॉलोनी में आग की घटना सामने आई थी। ये आग ई-रिक्शा की चार्जिंग स्टेशन में लगी थी। इस आग के हादसे में 2 लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान दो ई-रिक्शा और एक बाइक भी जलकर खाक हो गई थी।

दिल्ली हाट में भी लगी थी आग

वहीं, अप्रैल महीने में आईएनए के दिल्ली हाट में आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गईं थीं। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। दिल्ली सरकार ने पीड़ित कारीगरों को सहायता का भरोसा दिया दिया था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।