1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में गैंगवार: टिल्लू गैंग के बदमाश की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली में गैंगवार: टिल्लू गैंग के बदमाश की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

 Reported By: Jatin Sharma @jatin89_sharma
 Published : Oct 11, 2021 11:14 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 11:14 pm IST

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में टिल्लू गैंग के बदमाश की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। दिल्ली के टिल्लू गैंग के एक बदमाश की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दूसरे गुट के बदमाश ने टिल्लू गैंग के बदमाश राधे को गोली मारी है। 

दिल्ली में गैंगवार: टिल्लू गैंग के बदमाश की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी- India TV Hindi
दिल्ली में गैंगवार: टिल्लू गैंग के बदमाश की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में टिल्लू गैंग के बदमाश की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। दिल्ली के टिल्लू गैंग के एक बदमाश की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दूसरे गुट के बदमाश ने टिल्लू गैंग के बदमाश राधे को गोली मारी है। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में राधे को दूसरे गैंग के बदमाश ने गोली मारी है। गैंगवार की इस घटना की जांच में पुलिस जुट गयी है और गोली मारने वाले बदमाश की तलाश की जा रही है।  

राधे नाम का बदमाश की सोमवार रात करीब 9:30 बजे के आसपास गोली माकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाश ने गोली मारी है, पुलिस मौके पर है। राधे टिल्लू गैंग का बदमाश है। बताया जा रहा है कि राधे रोहिणी सेक्टर 16 मार्केट में अपनी बाइक से गुजर रहा था, तभी बदमाश ने राधे को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक राधे की मौके पर मौत हो गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।