1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दो बार गर्भपात..7 साल तक यौन शोषण, दिल्ली में लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला, पीड़िता ने की सुसाइड की कोशिश

दो बार गर्भपात..7 साल तक यौन शोषण, दिल्ली में लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला, पीड़िता ने की सुसाइड की कोशिश

 Reported By: Ila Kazmi Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 02, 2025 04:42 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 04:52 pm IST

दिल्ली के वंसत कुंज में एक युवती ने एसिड पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पीड़िता की हालत नाजुक है। परिजनों का दावा है कि युवती ने लव जिहाद से पीड़ित होकर ये कदम उठाया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से एक चौंका देने वाला लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां मो. रेहान नामक एक युवक ने 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर करीब 7 साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीड़िता की मां के मुताबिक, रेहान ने पहले प्यार का नाटक किया, फिर युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल करता रहा। मामला बसंत कुंज इलाके का है। 

युवती का दो बार गर्भपात कराया

इतना ही नहीं, युवक ने युवती का दो बार गर्भपात भी करवाया, लेकिन बाद में शादी से साफ मुकर गया। इससे आहत होकर पीड़िता ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर है और वह सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। 

रेहान पर लव जिहाद करने का आरोप

पीड़िता की मां का आरोप है कि रेहान दूसरे समुदाय की लड़कियों को निशाना बनाकर उन्हें फंसाने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

रेहान के परिजनों ने आरोपों को नकारा

वहीं, रेहान की चाची ने कहा कि रेहान बचपन से हमारे साथ रह रहा है वो ऐसा लड़का नहीं है। उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है अगर शादी करनी थी तो वे लोग हमसे बात करते। हम लोग उसकी शादी करवाते। अब उसने एसिड पी लिया है। आरोप हमारे बेटे पर लगा रहे हैं। 

कैसे हुआ मामले का खुलासा

यह घटना 18 जून को तब सामने आई जब स्पाइनल इंजरी अस्पताल से एक एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें कहा गया था कि एक लड़की को तेजाब पीने के बाद वहां भर्ती कराया गया। इसके बाद, पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, लेकिन लड़की का बयान दर्ज नहीं कर पाई क्योंकि उसे अनफिट घोषित कर दिया गया था।

डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने कहा कि पीड़िता के घर से तेजाब की एक बोतल बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की रेहान नाम के एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी और इससे उसे भावनात्मक परेशानी हुई। लड़की ने घर पर अकेली होने पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। शाम करीब 4:45 बजे एक पड़ोसी ने उसे दर्द में देखा और अस्पताल पहुंचाया। 20 जून को उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

आरोपी की वॉयस रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी गई

डीसीपी ने बताया कि पीड़िता की मां ने वसंत कुंज (दक्षिण) थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें रेहान पर उसकी बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने अपनी बेटी का मोबाइल फोन भी पुलिस को सौंप दिया, जिसमें कथित तौर पर आरोपी के वॉयस रिकॉर्डिंग थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।