1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए मनीष सिसोदिया संभालेंगे

दिल्ली: गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए मनीष सिसोदिया संभालेंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2020 11:33 pm IST,  Updated : Dec 29, 2020 11:33 pm IST

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए डिप्टी मनीष सिसोदिया संभालेंगे।

दिल्ली: गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए मनीष सिसोदिया संभालेंगे- India TV Hindi
दिल्ली: गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए मनीष सिसोदिया संभालेंगे Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के विभागों को अस्थायी रूप से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आवंटित किया गया है। गोपाल राय अपनी रीढ़ की हड्डी में चोट के इलाज के लिए अगले 20 दिनों के लिए मुंबई गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। गोपाल राय को पूर्व में रीढ़ की हड्डी में गोली लगी थी, उसी के इलाज के सिलसिले में वो मुंबई गए हैं। 

गोपाल राय अब तक दिल्ली सरकार में 4 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग,  विकास विभाग, पर्यावरण विभाग और वन विभाग शामिल है। बता दें कि गोपाल राय आम आदमी पार्टी के दिग्‍गज नेता हैं और उन्‍होंने 2020 के दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में बाबरपुर विधानसभा से जीत दर्ज की है। इससे पहले भी उन्‍होंने इसी विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।