1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Heroin Seized in Delhi : राजधानी दिल्ली में पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप, 434 करोड़ की हेरोइन बरामद

Heroin Seized in Delhi : राजधानी दिल्ली में पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप, 434 करोड़ की हेरोइन बरामद

 Reported By: Abhay Parashar
 Published : May 12, 2022 08:42 am IST,  Updated : May 12, 2022 08:42 am IST

जब्त की गई हेरोइन को 126 ट्रॉली बैगों के खोखले धातु ट्यूब्स के अंदर छिपाकर रखा गया था।  

Heroin Seized in Delhi - India TV Hindi
Heroin Seized in Delhi  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • डीआरआई ने 434 करोड़ रुपये कीमत की 62 किलोग्राम हेरोइन जब्त की
  • 26 ट्रॉली बैगों के खोखले मेटल ट्यूब्स के अंदर छिपाकर रखा गया था

Heroin Seized in Delhi : राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) से DRI ने 62 किलोग्राम हेरोइन (Heroin) जब्त की है। इस खेप की बरामदगी एयरपोर्ट के कार्गों कॉम्प्लेक्स से हुई है। अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 434 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ऑपेरशन "ब्लैक एंड व्हाइट"

डीआरआई ने 10 मई को ऑपेरशन "ब्लैक एंड व्हाइट" के तहत यह बरामदगी की है।  जब्त की गई हेरोइन को 126 ट्रॉली बैगों के खोखले धातु ट्यूबों के अंदर छिपाकर रखा गया था। युगांडा के एंटेबे से आया कार्गो दुबई होते हुए एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचा था।

आरोपी पकड़ा गया

डीआरआई अधिकारियों ने हीरोइन मंगाने वाले को भी पकड़ लिया है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। इस पूछताछ के बाद टीम ने पंजाब और हरियाणा में कई जगह छापेमारी की, इसमें 7 किलो हेरोइन और 50 लाख रुपए का कैश भी बरामद हुए।

Heroin Seized in Delhi
Image Source : INDIA TVHeroin Seized in Delhi

2021 में 3300 किलोग्राम हेरोइन जब्त

डीआरई ने वर्ष 2021 के दौरान देशभर में करीब 3300 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की। इसके अलावा, जनवरी 2022 से डीआरआई ने आईसीडी तुगलकाबाद, नई दिल्ली में एक कंटेनर से 34 किलोग्राम, मुंद्रा बंदरगाह पर एक कंटेनर से 201 किलोग्राम और पिपावाव बंदरगाह पर हेरोइन के साथ 392 किलोग्राम धागा (सुतली) सहित हेरोइन की महत्वपूर्ण जब्ती की है। पिछले तीन महीनों में कई मामले भी दर्ज किए गए हैं। अलग-अलग एयरपोर्ट पर 60 किलो से ज्यादा हेरोइन जब्त की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।