1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Unlock: दिल्ली में होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार को लेकर लिया गया ये फैसला

Unlock: दिल्ली में होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार को लेकर लिया गया ये फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2020 05:35 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 05:54 pm IST

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में फिलहाल ट्रायल बेसिस पर साप्ताहिक बाजारों को खोलने की मंजूरी दी गई है।

Delhi- India TV Hindi
दिल्ली में फिलहाल जिम नहीं खुलेंगे, होटल खोलने की मंजूरी  Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. दिल्ली में Unlock की प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया के बीच दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। अब दिल्ली में होटल खुल सकेंगे लेकिन जिम खोलने को लेकर अभी अनुमति नहीं दी गई है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में फिलहाल ट्रायल बेसिस पर साप्ताहिक बाजारों को खोलने की  मंजूरी दी गई है। 

इससे पहले LG ने दिल्ली सरकार के फैसले को किया था खारिज

इससे पहले 31 जुलाई को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अनलॉक 3 के तहत होटलों और साप्ताहिक बाजारों की अनुमति देने संबंधी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के फैसले को खारिज कर दिया था। उपराज्यपाल के इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा था कि केंद्र को दिल्ली सरकार के फैसलों में दखल देना बंद करना चाहिए।

तब आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने पत्रकारों से कहा था, ‘‘केंद्र दिल्ली के लोगों को दर्द और दुख पहुंचाकर और दिल्ली की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार की अनदेखी करके पर पीड़ा में सुख ले रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में, हमने कई मौकों पर देखा है कि केंद्र दिल्ली सरकार के फैसलों में हस्तक्षेप करता आ रहा है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।