1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस के जवान ने जान पर खेलकर आग में फंसे वरिष्ठ नागरिकों को बचाया

दिल्ली पुलिस के जवान ने जान पर खेलकर आग में फंसे वरिष्ठ नागरिकों को बचाया

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2021 02:16 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 02:16 pm IST

दिल्ली पुलिस के एक जवान ने अपनी जान पर खेलकर आग में फंसे 2 वरिष्ठ नागरिकों को बचाया है। ये बुजुर्ग दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक इमारत में आग लगने के बाद छत पर फंस गए थे।

दिल्ली पुलिस के जवान...- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस के जवान ने जान पर खेलकर आग में फंसे वरिष्ठ नागरिकों को बचाया Image Source : IANS

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक जवान ने अपनी जान पर खेलकर आग में फंसे 2 वरिष्ठ नागरिकों को बचाया है। ये बुजुर्ग दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक इमारत में आग लगने के बाद छत पर फंस गए थे। ग्रेटर कैलाश में रविवार को एक इमारत में आग लगने के बाद बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची पुलिस की टीम में कांस्टेबल विक्रम भी शामिल थे। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एन-170 की पहली मंजिल पर आग धधक रही थी और उस ब्लॉक तक जाने वाले सड़क के मुख्य द्वार पर ताला लगा था।

कांस्टेबल विक्रम ने पास की दुकान से हथौड़ा लेकर ताला तोड़ा, ताकि आग बुझाने के लिए फायर टेंडर अंदर पहुंच सकें। साथ ही उन्होंने पीएनजी सप्लाई की लाइन भी काट दी। इसके बाद घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोगों ने उन्हें घर की छत पर 2 बुजुर्ग नागरिकों के फंसे होने के बारे में बताया।

पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया, "बुजर्गो के छत पर फंसे होने का पता चलते ही वह जल्दी से छत पर पहुंचे और दोनों वरिष्ठ नागरिकों को बचा लिया। उन्होंने बुजुर्ग महिला को अपने कंधे पर उठाकर बाहर निकाला।"

बुजुर्ग महिला ने बताया, "आग लगने के बाद हम छत पर फंस गए थे, तब मेरे दामाद विनायक और कांस्टेबल विक्रम ने साहस दिखाकर हमें बचाया। आग से बचाने के लिए कांस्टेबल विक्रम ने मुझे अपने कंधे पर बिठाकर सुरक्षित बाहर निकाला।" आग की लपटों में घिरी दूसरी और तीसरी मंजिल के लोगों को बचाने में भी उन्होंने मदद की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।