1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. IMD Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश?

IMD Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश?

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 19, 2023 07:26 am IST,  Updated : Mar 19, 2023 07:26 am IST

मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली में मौसम अभी सुहाना बना रहेगा और हल्की बारिश या फिर बौछार होने की संभावना बनी हुई है। वहीं रविवार के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

IMD Delhi NCR Weather Forecast rainfall and hail storm prediction in delhi IMD Alert- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना Image Source : PTI

IMD Delhi NCR Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। यहां मौसम में हल्की ठंड देखने को मिल रही है और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में हुए इस बदलाव को लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि जनवरी के बाद शनिवार के दिन पहली बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली में मौसम अभी सुहाना बना रहेगा और हल्की बारिश या फिर बौछार होने की संभावना बनी हुई है। वहीं रविवार के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

वहीं 20 मार्च के दिन एक बार फिर मौसम खराब देखने को मिल सकता है। इस दौरान बादलों के साथ तेज हवाएं व बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि यहां ओला भी गिर सकता है। वहीं इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इस दौरान राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। बता दें कि मार्च में पहली बार तापमान 25 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं इससे पूर्व फरवरी महीने में तापमान 25 डिग्री पहुंचा था।

मौसम रहेगा सुहाना

मौसम विभाग की माने तो 21 मार्च को भी बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं इस दौरान राजधानी दिल्ली व एनसीआर इलाके में बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज की जा सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और गर्मी एक बार फिर अपना असर दिखा सकती है। 22 से 24 मार्च के बीच दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अधिकतम एवरेज तापमान 30-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। वहीं 24 मार्च के दिन एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।