1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के लाल किला में पर्यटकों की एंट्री हुई बंद, क्यों लिया गया ये फैसला, कब खुलेगा?

दिल्ली के लाल किला में पर्यटकों की एंट्री हुई बंद, क्यों लिया गया ये फैसला, कब खुलेगा?

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 16, 2026 06:37 am IST,  Updated : Jul 16, 2026 06:59 am IST

लाल किला परिसर को 15 अगस्त तक के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए हर साल इस तरह के आदेश जारी किए जाते हैं।

Red fort- India TV Hindi
लाल किला Image Source : PTI

दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला परिसर 15 जुलाई से लेकर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह यानी 15 अगस्त तक आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।

सिर्फ सरकारी पास वाले को मिलेगी एंट्री?

9 जुलाई को जारी आदेश के मुताबिक, प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल अवशेष नियम, 1959 के नियम 5 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए लाल किले को 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक आम लोगों और पर्यटकों के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है।

एक वरिष्ठ ASI अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए हर साल इस तरह के आदेश जारी किए जाते हैं। यूनेस्को (UNESCO) की इस विश्व धरोहर स्थल पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कड़ी सुरक्षा के बीच केवल सरकारी पास वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

  1. 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यापक और भव्य तैयारियों के कारण लाल किले को बंद किया गया है।
  2. समारोह के दौरान प्रधानमंत्री, अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों ने किले को अपने नियंत्रण में ले लिया है और सुरक्षा ऑडिट शुरू कर दिया है।
  3. 15 जुलाई से 15 अगस्त तक किले के अंदर बैरिकेडिंग, स्टेज निर्माण और तकनीकी उपकरण लगाने का काम किया जाना है।
  4. सुरक्षा कारणों और पुख्ता इंतजामों के चलते 15 जुलाई से ही पूरे परिसर को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है, जिसके कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार के पर्यटकों के लिए प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।

2022 से 30 दिनों के लिए हो रहा बंद

लाल किला को इस साल पहली बार 30 दिन के लिए बंद नहीं किया जा रहा, बल्कि इससे पहले 2025 भी यह 30 दिन के लिए बंद हो चुका है। यह क्रम 2022 से चल रहा है। हालांकि, पहले लाल किला को बंद करने की अवधि कम होती थी। वर्ष 2021 में किले को 21 जुलाई से 15 अगस्त तक 26 दिन के लिए बंद किया गया था। वहीं, वर्ष 2018 में 8 से 15 अगस्त तक केवल 8 दिन के लिए बंद किया गया था।

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र के लातूर में मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ ने कर ली आत्महत्या, जानें कौन थे डॉ. मेहुल राठौड़

पटना HC के किस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, जानें हाई कोर्ट ने क्या फैसला दिया था?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।