दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल इलाके में मंगलवार को एक कार में 'आरडीएक्स' होने की सूचना मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। आनन-फानन में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। देखते ही देखते पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। बाद में पता चला कि यह सूचना गलत थी।
जम्मू-कश्मीर नंबर प्लेट की थी गाड़ी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने सुबह करीब छह बजे इलाके में जम्मू कश्मीर नंबर प्लेट वाली एक कार खड़ी देखी, जिसके बाद उसने पुलिस को फोन किया। लाल किले के पास हुए कार में धमाके को लेकर लोगों में साफ डर दिखाई दे रहा था।
कार के अंदर कालीन और बोरे
अधिकारी ने बताया कि इलाके में भेजी गई पुलिस टीम ने कार की जांच की तो अंदर केवल कालीन और बोरे मिले। उन्होंने कहा, 'वाहन के मालिक की पहचान कर ली गई है और कार की जांच की गई। कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। स्थिति सामान्य है।'
इलाके में हो गया था अफरा-तफरी का माहौल
इस सूचना के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने बताया कि चालक के पहचान पत्र की जांच के बाद कार को जाने दिया गया। जब तक कार वहां खड़ी रही, लोगों में दहशत साफ दिखाई दे रहा था। (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
दिल्ली ब्लास्ट मामले में मुआवजे का ऐलान, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-'सरकार पीड़ित परिवारों के साथ'
Red Fort Blast: धमाके से पहले कहां-कहां गई थी कार? सामने आई एंट्री और लोकेशन से जुड़ी जानकारी