1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. केंद्र को लड़ने के बजाय राज्यों के साथ मिलकर काम करना चाहिए: केजरीवाल

केंद्र को लड़ने के बजाय राज्यों के साथ मिलकर काम करना चाहिए: केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2021 05:25 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 05:25 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र को राज्य सरकारों से लड़ने और उन्हें कोसने के बजाय उनके साथ मिलकर काम करना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री Image Source : ANI

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र को राज्य सरकारों से लड़ने और उन्हें कोसने के बजाय उनके साथ मिलकर काम करना चाहिए। केजरीवाल ने ट्विटर पर उस मीडिया रिपोर्ट को टैग किया है जिसके मुताबिक केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल सरकार को लोगों तक राशन और ऑक्सीजन पहुंचाने में कथित तौर पर नाकाम रहने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी प्रगति करेगा जब 130 करोड़ जनता, सभी राज्य सरकारें और केंद्र मिलकर ‘टीम इंडिया’ की तरह काम करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज लोग केंद्र में ऐसा नेतृत्व देखना चाहते हैं जो, पूरा दिन राज्य सरकारों को गाली देने और उनसे लड़ने की बजाय, सबको साथ लेकर चले। देश तब आगे बढ़ेगा जब 130 करोड़ लोग, सभी राज्य सरकारें और केंद्र मिलकर टीम इंडिया बनकर काम करेंगे। इतना गाली गलौज अच्छा नहीं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।