1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए रेल टिकट बुकिंग शरु, देखें पूरी जानकारी

दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए रेल टिकट बुकिंग शरु, देखें पूरी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2020 02:18 pm IST,  Updated : May 21, 2020 02:18 pm IST

यात्री इन ट्रेनों के लिए अभी केवल ई टिकटों की बुकिंग करवा सकते है और वो भी सिर्फ IRCTC की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से। आरक्षण केंद्रों या रेलवे स्टेशनों से कोई टिकट जारी नहीं की जाएंगी। ऐसे में हम आपको दिल्ली से देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट के बारे में इस खबर में जानकारी दे रहे है।

delhi to lucknow kanpur varanasi irctc train ticket booking online- India TV Hindi
Online train ticket book begins Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के लिए आज (21 मई गुरुवार) से ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने आज इसपर बताया कि आज से 100 रूटों पर चलने वाली 200 ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होनी थी लेकिन पूर्वोत्तर में चक्रवात की वजह से इंटरनेट की परेशानी के कारण 75 रूटों की ही बुकिंग शुरू हो पाई है। गोयल ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से शुरु हुई ऑनलाइन बुकिंग के लिए मात्र ढाई घंटों में 5 लाख टिकट बिक गए है। 

ऐसे होगी बुकिंग

यात्री इन ट्रेनों के लिए अभी केवल ई टिकटों की बुकिंग करवा सकते है और वो भी सिर्फ IRCTC की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से। आरक्षण केंद्रों या रेलवे स्टेशनों से कोई टिकट जारी नहीं की जाएंगी। ऐसे में हम आपको दिल्ली से देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट के बारे में इस खबर में जानकारी दे रहे है। 

ट्रेन की पूरी जानकारी

  1. ट्रेन संख्या 14 02418/17, नई दिल्ली-प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), प्रागराज एक्सप्रेस
  2. ट्रेन संख्या 15 02420/19, नई दिल्ली-लखनऊ (उत्तर प्रदेश), गोमती एक्सप्रेस, 
  3. ट्रेन संख्या 02230/29, नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन, लखनऊ मेल, 
  4. ट्रेन संख्या 13 02394/93 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर (पटना), संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
  5. ट्रेन संख्या 14 02418/17, नई दिल्ली-प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), प्रागराज एक्सप्रेस, 
  6. ट्रेन संख्या 02452/51 नई दिल्ली-कानपुर, श्रम शक्ति एक्सप्रेस
  7. ट्रेन संख्या 02560/59, नई दिल्ली-मंडुआडीह, शिवगंगा एक्सप्रेस
  8. ट्रेन संख्या 02618/17, एच निजामुद्दीन-एर्नाकुलम, मंगला एक्सप्रेस
  9. ट्रेन संख्या 02156/55, एच निजामुद्दीन-हबीबगंज, भोपाल एक्सप्रेस
  10. ट्रेन संख्या 04009/10, आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस
  11. ट्रेन संख्या 02629/30, नई दिल्ली-यशवंतपुर, कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
  12. ट्रेन संख्या 02724/23, नई दिल्ली-हैदराबाद, तेलंगाना एक्सप्रेस
  13. ट्रेन संख्या 02916/15, दिल्ली-अहमदाबाद, आश्रम एक्सप्रेस
  14. ट्रेन संख्या 05484/83, दिल्ली-अलीपुरद्वार, महानंदा एक्सप्रेस
  15. ट्रेन संख्या 02182/81, एच निजामुद्दीन-जबलपुर, एक्सप्रेस
  16. ट्रेन संख्या 02418/17, नई दिल्ली-वाराणसी, महामना एक्सप्रेस
  17. ट्रेन संख्या 02419/20, आनंद विहार-गाजीपुर, सुहेलदेव एक्सप्रेस
  18. ट्रेन संख्या 02433/34, आनंद विहार-गाजीपुर, एक्सप्रेस
  19. ट्रेन संख्या 02055/56, नई दिल्ली-देहरादून, जन शताब्दी एक्सप्रेस
  20. ट्रेन संख्या 02057/58, नई दिल्ली -ऊना हिमाचल, जन शताब्दी एक्सप्रेस

रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन ट्रेनों में RAC और वेटिंग टिकट भी उपलब्ध होंगे। हालांकि, वेटिंग टिकट वालों को ट्रेन में जाने की इजाजत नहीं होगी। इन ट्रेनों में एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कोच होंगे जो पूरी तरह आरक्षित होंगी। इन ट्रेनों में 73 एक्सप्रेस ट्रेनें, 5 दुरंतो और बाकी जन शताब्दी ट्रेनें शामिल हैं।

जल्द शुरु होगी कॉउंटर बुकिंग

भारतीय रेलवे की कॉउंटर बुकिंग दो से तीन दिनों में शरु होने जा रही है। रेल मंत्री ने बताया कि इससे पहले जिन लोगों ने काउंटर बुकिंग की थी और जिनको अबतक रिफंड नही मिल पाया वो बुकिंग शुरु होने के बाद काउंटर पर जानकर रिफंड ले सकेंगे।  पीयूष गोयल ने बताया कि कुछ दिनों में और ट्रेन सेवाएं शुरु की जाएंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।