1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: हाथ-पैर बांध कंधे पर रखा... दिव्यांग लड़की की किडनैपिंग का LIVE VIDEO, फिर गला घोंटकर फेंका शव

दिल्ली: हाथ-पैर बांध कंधे पर रखा... दिव्यांग लड़की की किडनैपिंग का LIVE VIDEO, फिर गला घोंटकर फेंका शव

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 03, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 01:51 pm IST

दिल्ली पुलिस ने दिव्यांग लड़की को किडनैप कर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किडनैपिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह लड़की को कंधे पर रखकर ले जाते हुए दिखा है।

लड़की को किया किडनैप- India TV Hindi
लड़की को किया किडनैप Image Source : INDIA TV

दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके से एक CCTV फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी वीडियो में राजपाल नाम का एक शख्स लड़की का अपहरण करते हुए दिखा है। वह लड़की का अपहरण करके उसे अपने कंधे पर हाथ-पैर बांध कर ले जाते हुए नजर आया है।

एनकाउंटर करके आरोपी को किया गया गिरफ्तार

कालिंदी कुंज इलाके से मंगलवार सुबह ही दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने राजपाल का एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में 22 वर्षीय दिव्यांग महिला को उसके घर से अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। 

रविवार को किडनैपिंग की मिली थी सूचना

पुलिस ने कहा कि आरोपी को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें रविवार की सुबह मदनपुर खादर एक्सटेंशन से एक पीसीआर कॉल मिली थी। इसमें लड़की के अपहरण की सूचना दी गई थी। 

बोल और सुन नहीं पाती थी मृतका

अपहरण का शिकार हुई लड़की जो सुनने और बोलने में असमर्थ थी। माता-पिता के साथ घर की छत पर सोते समय उसे उठा लिया गया था। कुछ ही देर बाद उसी गली में एक खाली पड़ी झुग्गी में एक शव मिला था। इसकी पहचान अपहृत लड़की के रूप में हुई। 

पोस्टमॉर्टम की प्रांरभिक रिपोर्ट

घटनास्थल और आस-पास के इलाकों का निरीक्षण करने वाली पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से एक संदिग्ध की पहचान की। पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में गला घोंटने के कारण दम घुटने को मौत का कारण बताया गया है। हालांकि, अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने हत्या और अपहरण का मामला दर्ज किया है।

आरोपी ने पुलिस पर भी की फायरिंग

इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए टीमें बनाईं। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने कालिंदी कुंज इलाके के पास आरोपी को घेर लिया। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय राजपाल के रूप में हुई है, जिसने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल और अपराध के दौरान आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।