1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलीं कल्पना सोरेन, जाना एक दूसरे का हाल

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलीं कल्पना सोरेन, जाना एक दूसरे का हाल

 Published : Mar 30, 2024 04:02 pm IST,  Updated : Mar 30, 2024 11:51 pm IST

हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल दोनों ईडी की गिरफ्त में हैं। इस बीच हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से नई दिल्ली में मुलाकात की।

Sunita Kejriwal, Kalpana Soren- India TV Hindi
सुनीता केजरीवाल से मिलीं कल्पना सोरेन Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। बता दें कि हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल दोनों ईडी की गिरफ्त में हैं। अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया है जबकि हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले के केस में गिरफ्तार किया गया है। 

एक दूसरे को लगाया गले

सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के गले मिलती नजर आ रही हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से फोन पर बात की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि एक साथी के तौर पर मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं।

31 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली

31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया की रैली है। इस रैली में विपक्षी दल अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। कल्पना सोरेन इसी रैली में शामिल होने के लिए झारखंड से दिल्ली पहुंची हैं। इस बीच उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।