1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पश्चिमी दिल्ली के कालरा हॉस्पिटल में लिक्विड ऑक्सीजन खत्म, 108 मरीजों की जान खतरे में

पश्चिमी दिल्ली के कालरा हॉस्पिटल में लिक्विड ऑक्सीजन खत्म, 108 मरीजों की जान खतरे में

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2021 02:15 pm IST,  Updated : May 04, 2021 02:16 pm IST

पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित कालरा अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन ख़त्म है और फिलहाल सिलेंडर से मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। ऑक्सीजन खत्म होने से इस अस्पताल के 108 मरीजों की जान खतरे में है।

पश्चिमी दिल्ली के कालरा हॉस्पिटल लिक्विड ऑक्सीजन खत्म, 108 मरीजों की जान खतरे में- India TV Hindi
पश्चिमी दिल्ली के कालरा हॉस्पिटल लिक्विड ऑक्सीजन खत्म, 108 मरीजों की जान खतरे में Image Source : PTI

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित कालरा अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन ख़त्म है और फिलहाल सिलेंडर से मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। ऑक्सीजन खत्म होने से इस अस्पताल के 108 मरीजों की जान खतरे में है। यह सूचना कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में पीएमओ, गृह मंत्री अमित शाह, लेफ्टिनेंट गवर्नर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग करके मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन जल्द उपलब्ध कराई जाए यहां 108 लोगों की जान खतरे में है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।