1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कंझावला केस: गृह मंत्री अमित शाह ने लड़की की मौत मामले में दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, दिए ये निर्देश

कंझावला केस: गृह मंत्री अमित शाह ने लड़की की मौत मामले में दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट, दिए ये निर्देश

 Reported By: Devendra Parashar,,  Abhay Parashar, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 02, 2023 07:56 pm IST,  Updated : Jan 02, 2023 08:11 pm IST

कंझावला केस को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने निष्पक्ष जांच की बात कही है और दिल्ली पुलिस से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि मृत लड़की का सोमवार शाम पोस्टमार्टम हुआ है और दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सोमवार दोपहर को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।

Amit Shah- India TV Hindi
अमित शाह Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कंझावला केस को लेकर हंगामा बढ़ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। शाह ने इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही करने के लिए कहा है और स्पेशल सीपी शालिनी सिंह के नेतृत्व में जांच का निर्देश दिया है। बता दें कि सोमवार शाम को मृत लड़की का पोस्टमार्टम हुआ है। पुलिस ने कहा था कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तीन डॉक्टरों की टीम ने लगभग डेढ़ घंटे में मृत लड़की का पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम से पहले दिल्ली पुलिस ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस 

दिल्ली पुलिस ने लड़की के पोस्टमार्टम से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि लड़की की बॉडी 10-12 किलोमीटर तक घिसटी है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद एक मेडिकल बोर्ड बनाया है, उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच होगी। 

उन्होंने ये भी कहा कि लड़की के परिवार के संपर्क में पुलिस बनी हुई है। हम सारी जांच उनसे साझा कर रहे हैं। आरोपियों की 3 दिन की कस्टडी में जो भी सामने आएगा, उस हिसाब से जांच आगे बढ़ेगी। उन्होंने ये भी कहा कि अभी इस मामले में 279, 304, 304A, 120b के आधार पर एफआईआर हुई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।