1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 3 महीने में दिल्ली में सबको वैक्सीन देना लक्ष्य लेकिन पहली मई को 18 से ऊपर वालों को टीका नहीं: केजरीवाल

3 महीने में दिल्ली में सबको वैक्सीन देना लक्ष्य लेकिन पहली मई को 18 से ऊपर वालों को टीका नहीं: केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2021 12:16 pm IST,  Updated : Apr 30, 2021 12:16 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि तीसरे फेज के वैक्सीनेशन के लिए  दिल्ली में वैक्सीन की खेप अभी नहीं पहुंची है। एक-दो दिन में वैक्सीन आ जाएगी उसके बाद वैक्सीनेशन का काम शुरू होगा। 

3 महीने में दिल्ली में सबको वैक्सीन देना लक्ष्य लेकिन पहली मई को 18 से ऊपर वालों को टीका नहीं: केजरी- India TV Hindi
3 महीने में दिल्ली में सबको वैक्सीन देना लक्ष्य लेकिन पहली मई को 18 से ऊपर वालों को टीका नहीं: केजरीवाल Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि तीसरे फेज के वैक्सीनेशन के लिए  दिल्ली में वैक्सीन की खेप अभी नहीं पहुंची है। एक-दो दिन में वैक्सीन आ जाएगी उसके बाद वैक्सीनेशन का काम शुरू होगा। केजरीवाल ने कहा कि तीन महीने में दिल्ली में सबको वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कही।

उन्होंने कहा-'कल से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू होना है, 45 साल से ऊपर की उम्र के लोगों का तो वैक्सिनेशन चल ही रहा है अब 18 साल से ऊपर भी शुरू होना है, अभी तक वैक्सीन हमारे पास पहुंची नहीं है, हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं हमें उम्मीद है कि कल या परसों तक वैक्सीन पहुंच जाएगी।

केजरीवाल ने कहा-' कोविशील्ड पहले आ रही है, 3 लाख डोज आ रही है और उसके बाद भी आती रहेगी, आपसे आग्रह है कि कल केंद्रों पर लाइन में नहीं लगिएगा, 1-2 दिन में जैसे ही वैक्सीन आ जाएगी तो हम मीडिया में घोषणा कर देंगे, उसके बाद जिस-जिस को भी अप्वाइंटमेंट मिलेगा वही आएंगे, बाकी लोग न आएं।'

केजरीवाल ने कहा-' हमने दोनों कंपनियों को 67 लाख डोज का ऑर्डर दिया है, उनसे कहा गया है कि अगले तीन महीनों के अंदर दोनों कंपनियां 67-67 लाख कंपनियां उपलब्ध कराएं और उसके लिए जो भी पेमेंट होगी वह दिल्ली सरकार करने के लिए तैयार है। हमने दोनों कंपनियों से शेड्यूल मांगा है कि कबतक वे सप्लाई कर सकते हैं। हमारा पूरा प्रयास है कि अगले 3 महीने में दिल्ली के सभी लोगों को वैक्सीन का टीका लगा दें। इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई है। अब दोनों कंपनियों पर निर्भर करेगा कि वे कितनी जल्दी वैक्सीन बनाकर देती हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।