1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गजों को किन नेताओं ने हराया? यहां जानें

मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गजों को किन नेताओं ने हराया? यहां जानें

 Published : Feb 08, 2025 09:03 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 09:30 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज जैसे कई दिग्गज AAP नेताओं की हार हुई है। आइए जानते हैं कि इन्हें किन नेताओं ने हराया है।

आम आदमी पार्टी के दिग्गजों की हार।- India TV Hindi
आम आदमी पार्टी के दिग्गजों की हार। Image Source : PTI

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को हुए चुनाव के नतीजे शनिवार 8 फरवरी को जारी कर दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें जीतकर करीब 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है। वहीं आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है और वह 22 सीटों पर सिमट गई है। वहीं, कांग्रेस का लगातार तीसरी बार दिल्ली में खाता नहीं खुला। चुनाव में AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। आइए जानते हैं कि इन नेताओं को भाजपा के किन उम्मीदवारों ने हराया है।

AAP के इन दिग्गज नेताओं को मिली हार

  • नयी दिल्ली सीट से केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने 4,089 वोटों से हराया।
  • जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया को भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने 675 वोटों से हरा दिया।
  • ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज को भाजपा की शिखा रॉय ने 3,188 वोटों से हराया।
  • शकुर बस्ती सीट से सत्येंद्र जैन को भाजपा के करनैल सिंह ने 20998 वोटों से शिकस्त दी।
  • मालवीय नगर सीट पर सोमनाथ भारती को भाजपा सतीश उपाध्याय ने 2131 वोटों से मात दी।
  • राजिंदर नगर सीट से दुर्गेश पाठक को भाजपा के उमंग बजाज ने 1231 वोटों से हराया है।

AAP के इन मंत्रियों ने जीत हासिल की

आप सरकार के तीन मंत्रियों ने जीत हासिल की है। आप के कई वरिष्ठ नेताओं की हार के बीच दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत हासिल की है। सीएम आतिशी भी कालकाजी में अपनी सीट से जीत गई हैं। आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया। बाबरपुर में गोपाल राय ने भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ को 18,994 मतों के अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।  सुल्तानपुर माजरा में अहलावत ने भाजपा के करम सिंह कर्मा को 17,126 मतों से हराकर जीत हासिल की। इमरान ​​हुसैन ने आप के प्रमुख चेहरों में सबसे अधिक अंतर से बल्लीमारान से जीत हासिल की। हुसैन ने भाजपा के कमल बागड़ी को 29,823 मतों से हराया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनावों में AIMIM को मिले BSP से ज्यादा वोट, जानें क्या रहा JDU का हाल

दिल्ली में लगातार तीसरी बार कांग्रेस 'शून्य', 67 सीटों पर जमानत जब्त, इन सीटों पर बची लाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।