1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला किसने कराया? पहले कार को घेरा, फिर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां; सामने आया VIDEO

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला किसने कराया? पहले कार को घेरा, फिर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां; सामने आया VIDEO

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 25, 2026 06:40 am IST,  Updated : Feb 25, 2026 08:06 am IST

राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री की गाड़ी पर जबरदस्त फायरिंग हुई। अज्ञात बदमाशों ने कार पर कई राउंड फायरिंग की जिसमें वकील के साथ बैठे एक शख्स को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

lawrence bishnoi lawyer attacked- India TV Hindi
लॉरेंस बिश्नोई के वकील की गाड़ी पर फायरिंग। Image Source : REPORTER INPUT

राजधानी दिल्ली एकबार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। इस बार बदमाशों के निशाने पर थी- कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम। कश्मीरी गेट ISBT के पास मंगलवार देर रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। पुलिस को शक है कि लॉरेंस बिश्नोई से पुरानी रंजिश के चलते ये फायरिंग हुई है।

ये है पूरा मामला

घटना रात करीब 10:30 बजे की है जब लॉरेंस बिश्नोई के वकील अपने 4 साथियों के साथ मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे। तभी अचानक बाइक सवार आए और उनकी कार को घेरकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने गाड़ी वहां से तेजी से भगा दी और सिविल लाइन के एक 5 स्टार होटल में लेकर पहुंच गया।

क्या दिल्ली में गैंगवार शुरू हो गया है?

लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर जिस तरह से फायरिंग की गई, उससे आशंका जताई जा रही है कि ये काम हो न हो किसी विरोधी गैंग की है। ऐसे में सवाल उठा रहा है क्या दिल्ली में गैंगवार शुरू हो गया है। लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग में वकील दीपक खत्री तो बाल-बाल बच गए लेकिन कार की पिछली सीट पर बैठे एक शख्स को गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस, खंगाले जा रहे CCTV 

सरेराह हुई इस गोलीबारी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीमें जांच के लिए पहुंची और हमलावरों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या, रंगदारी, वसूली समेत कई मुकदमे दर्ज हैं, वो फिलहाल जेल में है। हाल ही में रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। ऐसे में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि आखिर मामला पुरानी रंजिश का है या फिर कुछ और।

यह भी पढ़ें-

'देश को भी चलेगा पता, जब तुम्हारी गर्दन काट कर डालेंगे VIDEO', जानिए किसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने खुलेआम दी धमकी?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रणवीर सिंह को अमेरिकी नंबर से दी धमकी, मांगे थे 10 करोड़, जांच में हुए खुलासे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।