1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. "सस्ती राजनीति कर रही हैं", CM आतिशी के आरोप पर LG सचिवालय की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- कोई फाइल नहीं आई

"सस्ती राजनीति कर रही हैं", CM आतिशी के आरोप पर LG सचिवालय की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- कोई फाइल नहीं आई

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 31, 2024 08:32 pm IST,  Updated : Dec 31, 2024 08:38 pm IST

LG सचिवालय ने कहा कि कोई मंदिर, मस्जिद, चर्च या कोई अन्य पूजा स्थल नहीं तोड़ा जा रहा है और ना ही इस संबंध में कोई फाइल आई है।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर लगाए आरोप को लेकर LG सचिवालय का आया बयान - India TV Hindi
उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर लगाए आरोप को लेकर LG सचिवालय का आया बयान Image Source : PTI

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के आरोप पर LG सचिवालय ने जवाब दिया है। एलजी सचिवालय ने एक बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि ना तो कोई मंदिर, मस्जिद, चर्च या कोई अन्य पूजा स्थल को तोड़ा जा रहा है और ना ही इस संबंध में कोई फाइल आई है। LG सचिवालय ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी और अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री की नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए सस्ती राजनीति कर रही हैं।

"यदि ऐसा है भी तो..."

LG सचिवालय ने अपने बयान में कहा, " यदि ऐसा है भी तो उपराज्यपाल ने पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर तोड़फोड़ करने वाली ताकतों के खिलाफ अतिरिक्त सतर्कता बरतें। उनके निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है, जैसा कि हाल ही में क्रिसमस समारोह के दौरान देखा गया था, जिसमें कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।"

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखकर मंदिर और बौद्ध धार्मिक स्थल तोड़े जाने का मुद्दा उठाया था। आतिशी ने आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली के मंदिरों और बौद्ध धार्मिक स्थलों को तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। 

आतिशी ने कहा है कि दिल्ली में कोई भी मंदिर या धार्मिक स्थल नहीं तोड़ा जाना चाहिए। बौद्ध धार्मिक स्थलों से दलित समुदाय की आस्था जुड़ी हुई है। कोई भी धार्मिक स्थल तोड़ने से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। आतिशी ने आरोप लगाया है कि धार्मिक कमिटी ने बिना मुख्यमंत्री को दिखाए मंदिर तोड़ने की फाइल उपराज्यपाल को भेजी है।

ये भी पढ़ें- 

जयपुर के अजमेरा ऑक्सीजन गैस प्लांट में लीकेज, 200-300 मीटर तक गैस का हुआ रिसाव 

दिल्ली में धार्मिक स्थलों को तोड़ने का आदेश, CM आतिशी ने LG को लिखी चिट्ठी; लगाए आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।