1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. लेफ्टिनेंट पति ने आगरा में की खुदकुशी तो कैप्टन पत्नी ने दिल्ली के आर्मी कैंट में दी जान, लिखा- साथ ही विदा करना

लेफ्टिनेंट पति ने आगरा में की खुदकुशी तो कैप्टन पत्नी ने दिल्ली के आर्मी कैंट में दी जान, लिखा- साथ ही विदा करना

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 17, 2024 11:17 am IST,  Updated : Oct 17, 2024 11:17 am IST

पहले लेफ्टिनेंट पति ने आत्महत्या की। जब पत्नी को इस बारे में पता लगा तो उसने भी पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। इसके साथ ही सुसाइड नोट में पति के साथ विदा करने की बात कही।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली के आर्मी कैंट में एक महिला ने पति के साथ दुनिया छोड़ने के लिए आत्महत्या कर ली। महिला यहां अकेली थी और जैसे ही उसे खबर मिली कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है, वैसे ही उसने भी फांसी लगाकर अपना जीवन खत्म कर लिया। लेफ्टिनेंट कर्नल आगरा में थे, जहां उन्होंने आत्महत्या की। इसके बाद उनकी कैप्टन पत्नी ने भी दिल्ली के आर्मी कैंट में गेस्ट हाउस में पंखे से लटक कर जान दे दी।

पति की खुदकुशी के बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि पति-पत्नी दोनों सेना में बड़े पदों पर तैनात थे। ऐसे में दोनों के साथ सुसाइड करने की वजह क्या हो सकती है।

पति के साथ विदाई की ख्वाहिश

बुधवार को दिल्ली पुलिस को महिला के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। जांच करने पर पता चला कि कुछ घंटे पहले ही उसके पति ने भी आगरा में आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला था। सुसाइड नोट पर महिला ने लिखा था कि पति के साथ ही उसकी विदाई हो। लेफ्टीनेंट पति ने 14–15 की रात ने खुदकुशी की थी, जिसके बाद 15 तारीख को रेनू ने आर्मी कैंट के गेस्ट हाउस में पंखे से लटक कर खुदकुशी की है और कमरे में एक सुसाइड नोट छोड़ा था कि उनके पति के साथ ही उनकी भी विदाई की जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।