1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जेल से बाहर नहीं निकल पा रहे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने अब 29 अप्रैल तक बढ़ाई हिरासत

जेल से बाहर नहीं निकल पा रहे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने अब 29 अप्रैल तक बढ़ाई हिरासत

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Apr 17, 2023 03:13 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 03:13 pm IST

राउज एवेन्यू कोर्ट ने अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े ईडी के मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की हिरासत बढ़ी- India TV Hindi
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की हिरासत बढ़ी Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से आज फिर झटका लगा है। आज मनीष सिसोदिया की शराब नीति के सीबीआई और ईडी, दोनों मामलों में न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी। लिहाजा राउज एवेन्यू कोर्ट ने अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े ईडी के मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। कोर्ट ने सीबीआई मामले में भी मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 27 अप्रैल तक बढ़ाई है।

इसी महीने के अंत तक ईडी दाखिल करेगी चार्जशीट

बता दें कि शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत ईडी और सीबीआई से जुड़े आदेश में संशोधन किया। कोर्ट ने इससे पहले सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सीबीआई और ईडी, दोनों मामले में 1 मई तक के लिए बढ़ाई थी। इतना ही नहीं इस दौरान कोर्ट ने ईडी के वकील की दलीलों को भी सुना। ईडी ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली शराब नीति में हुए कथित घोटाले में एजेंसी इसी महीने के अंत तक चार्जशीट (अभियोजन शिकायत) दाखिल करने जा रही है।

दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति लागू करके ली थी वापस
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को एक नयी आबकारी नीति लागू की थी। बाद में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के आरोपों के चलते इस नीति को रद्द कर दिया गया। इस नीति के तहत निजी विक्रेताओं ने पूरे शहर में शराब की दुकानें खोली थीं। हालांकि, पिछले साल उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इसके कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने नीति को वापस ले लिया था।

ये भी पढ़ें-

पड़ोसियों के लिए इफ्तार की तैयारी कर रहा था भारतीय कपल, दुबई अग्निकांड की कहानी आई सामने

बठिंडा आर्मी बेस फायरिंग: गनर देसाई मोहन ने क्यों अपने ही 4 साथियों को गोलियों से भूना?
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।