1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. महाजन इमेजिंग लैब्स की नई ब्रांच का शर्मिला टैगोर ने किया इनॉग्रेशन, महिलाओं पर रहेगा फोकस

महाजन इमेजिंग लैब्स की नई ब्रांच का शर्मिला टैगोर ने किया इनॉग्रेशन, महिलाओं पर रहेगा फोकस

 Reported By: Anamika Gaur Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 31, 2025 04:05 pm IST,  Updated : Aug 31, 2025 04:05 pm IST

महाजन इमेजिंग लैब्स की नई ब्रांच का उद्घाटन बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर द्वारा किया गया है। ये महाजन इमेजिंग लैब्स की 13 वीं ब्रांच है।

Mahajan Imaging Labs- India TV Hindi
महाजन इमेजिंग लैब्स की नई ब्रांच का शर्मिला टैगोर ने किया उद्घाटन Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने महाजन इमेजिंग लैब्स की नई ब्रांच का उद्घाटन किया है। फोर्टिस ला फेम के साथ कोलैबोरेशन में इस नई लैब की शुरुआत हुई है। इस नई लैब के साथ अब महाजन इमेजिंग लैब्स की 13 ब्रांच शुरू हो चुकी हैं। ये केवल सर्विस नहीं है बल्कि एक भरोसा है, जिसे महाजन ग्रुप सालों से बरकरार रखता आया है। ये नई लैब महिलाओं पर केंद्रित है। यहां महिलाओं की हेल्थ अवेयरनेस को ध्यान में रखते हुए फिटस इमेजिंग पर फोकस किया गया है। 

डॉ हर्ष महाजन का सामने आया बयान

इस नई ब्रांच को लेकर महाजन इमेजिंग के फाउंडर डॉ हर्ष महाजन का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया, "फॉर्टिस हॉस्पिटल के साथ हमारा तीसरा कोलैबोरेशन है। इस बार महिलाओं के लिए रेडियोलॉजिस्ट सेंटर डेडीकेटेड है। महाजन लैब का विजन है कि नॉर्थ इंडिया में हर एक व्यक्ति को अफॉर्डेबल टेस्टिंग प्रोवाइड हो। जो लोग इस तरीके की सर्विस अफोर्ड नहीं कर सकते हैं, उन तक पहुंचना भी हमारे लिए उतना ही जरूरी है। हमारा लक्ष्य है कि भारत के हर एक छोटे शहर और कस्बे तक ये सर्विस पहुंच सके।

रितु महाजन ने क्या कहा?

महाजन इमेजिंग लैब्स की सह-संस्थापक और कार्यकारी निदेशक रितु महाजन ने बताया, "हमारा फोकस वूमेन एंपावरमेंट और वुमेन हेल्थ केयर में अवेयरनेस के ऊपर है। हमारे आर्गेनाइजेशन में 50% फीमेल डॉक्टर हैं। हमारा उद्देश्य महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर और अन्य बीमारियों के बारे में अवेयरनेस और एजुकेशन प्रोवाइड करना है। फिटस रेडियोलॉजी इमेजिंग ये पहला स्टेप होता है। हमारे पास बेस्ट मशीन और बेस्ट डॉक्टर हैं, जो इस मिशन में हमारे साथ हैं।" 

COO कबीर महाजन ने क्या कहा?

महाजन इमेजिंग लैब्स के COO कबीर महाजन ने बताया, "ये हमारी 13वीं ब्रांच है। दिल्ली-एनसीआर और फोर्टिस जयपुर में भी हमारा कोलैबोरेशन है। हमारा फोकस महिलाओं की हेल्थ है। इस नई लैब के जरिये हम बेहतर स्कैनिंग और बेहतर टेस्टिंग कर पाएंगे, जिससे मरीजों को काफी फायदा होगा। हमारा लक्ष्य है कि बेस्ट से बेस्ड टेस्टिंग और रिजल्ट प्रोवाइड करें। हमारा फोकस एक्यूरेसी पर रहता है।"

फैसिलिटी डायरेक्टर फोर्टिस ला फेम ने कही ये बात

गरिमा प्रसाद (फैसिलिटी डायरेक्टर फोर्टिस ला फेम) ने बताया, "फीमेल रेडियोलॉजी के लिए हमें महाजन लैब से बेहतर कोई नहीं लगा। पूरी टीम बहुत समय से स्कूल लोकेशन का इंतजार कर रही थी। उम्मीद है मरीजों को भी इससे बहुत सहूलियत मिलेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।