मालवीय नगर: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और यह भी तय हो चुका है कि अब यहां बीजेपी की सरकार बनेगी।इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। ऐसे में मालवीय नगर विधासभा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को करीबी मुकाबले में 2131 वोटों के अंतर से हरा दिया। इस विधानसभा सीट से AAP ने सोमनाथ भारती को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया था जबकि बीजेपी ने सतीश उपाध्याय को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने जितेंद्र कुमार कोचर को टिकट दिया गया था।
अगर मालवीय नगर विधानसभा सीट की बात करें तो यह नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 156271 है। इनमें से 83221 पुरुष और 73046 महिलाएं हैं। 2013 से इस विधानसभा सीट पर लगातार आम आदमी पार्टी का दबदबा है।
2020 के चुनाव परिणाम
2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने 18,144 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 57.97 % वोट शेयर के साथ 52,043 वोट मिले थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शैलेंद्र सिंह को हराया था, जिन्हें 33,899 वोट (37.76 %) मिले थे।
2015 के चुनाव परिणाम
2015 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को इस सीट से जीत हासिल हुई थी। सोमनाथ भारती को 54.99 % वोट शेयर के साथ 51,196 वोट मिले थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. नंदिनी शर्मा को 15,897 वोटों के अंतर से हराया था। डॉ. नंदिनी शर्मा को कुल 35,299 वोट (37.91 %) मिले थे।
2013 के चुनाव परिणाम
2013 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने पहली बार इस सीट से जीत हासिल की थी। सोमनाथ भारती ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार आरती मेहर को 7772 वोटों से हरा दिया था।