1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत, बोले- बीजेपी वाले जिनती कोशिश कर ले...

मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत, बोले- बीजेपी वाले जिनती कोशिश कर ले...

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Malaika Imam
 Published : May 08, 2023 04:22 pm IST,  Updated : May 08, 2023 04:42 pm IST

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 दिन के लिए यानी 23 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने साथ ही प्रवर्तन निदेशालय से मनीष सिसोदिया की चार्जशीट की ई-कॉपी देने को कहा।

मनीष सिसोदिया- India TV Hindi
मनीष सिसोदिया Image Source : FILE PHOTO

आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से फिर झटका लगा है। उनकी न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ा दी गई है। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 दिन के लिए यानी 23 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने साथ ही प्रवर्तन निदेशालय से मनीष सिसोदिया की चार्जशीट की ई-कॉपी देने को कहा।  

ED मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से कर रही जांच 

न्यायिक हिरासत खत्म होने पर आज सोमवार को सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया था। ED शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। कोर्ट से न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने के पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा कि ना पटपड़गंज का काम और ना ही दिल्ली के काम रुकेंगे, बीजेपी वाले चाहे जितनी भी कोशिश कर ले।

सिसोदिया पर CBI-ED का शिकंजा

गौरतलब है कि शराब घोटाले में CBI और ED दोनों का शिकंजा मनीष सिसोदिया पर कसा हुआ है। मामले में दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना की सिफारिश के बाद सीबीआई ने अपनी जांच शुरू की थी। इस दौरान सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम समेत कई अन्य लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की थी।

फरवरी माह में सीबीआई ने सिसोदिया से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत  जांच शुरू की और उसने भी मनीष सिसोदिया को गिफ्तार किया था। बीती 23 फरवरी से ही दिल्ली के पूर्व सीएम तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।