1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली सरकार ने टीके की 1.34 करोड़ खुराक मांगी, केंद्र ने 3.5 लाख की अनुमति दी: मनीष सिसोदिया

दिल्ली सरकार ने टीके की 1.34 करोड़ खुराक मांगी, केंद्र ने 3.5 लाख की अनुमति दी: मनीष सिसोदिया

 Written By: Bhasha
 Published : May 10, 2021 09:10 pm IST,  Updated : May 10, 2021 09:10 pm IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि आप सरकार ने मई में राष्ट्रीय राजधानी के लिए कोरोना वायरस टीके की 1.34 करोड़ खुराक का विनिर्माताओं को ऑर्डर दिया था लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने मात्र 3.5 लाख खुराक की अनुमति दी है। 

दिल्ली सरकार ने टीके की 1.34 करोड़ खुराक मांगी, केंद्र ने 3.5 लाख की अनुमति दी: मनीष सिसोदिया- India TV Hindi
दिल्ली सरकार ने टीके की 1.34 करोड़ खुराक मांगी, केंद्र ने 3.5 लाख की अनुमति दी: मनीष सिसोदिया Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि आप सरकार ने मई में राष्ट्रीय राजधानी के लिए कोरोना वायरस टीके की 1.34 करोड़ खुराक का विनिर्माताओं को ऑर्डर दिया था लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने मात्र 3.5 लाख खुराक की अनुमति दी है। 

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने सिसोदिया ने दावा किया कि कि भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है और दिल्ली सरकार पर बस 5.5 लाख खुराक का ऑर्डर देने का झूठा आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल में जब केंद्र ने तय किया कि राज्य टीका विनिर्माताओं को सीधे ऑर्डर दे सकते हैं तो अरविंद केजरीवाल सरकार ने 18 से 44 साल उम्र के लोगों के लिए 1.34 करोड़ खुराक का आर्डर दिया। 

उन्होंने दावा किया, ‘‘ (लेकिन) बाद में केंद्र सरकार ने एक पत्र लिखकर हमसे कहा कि हमें मई में बस करीब साढ़े तीन लाख खुराक ही मिल सकती हैं।’’ सिसोदिया ने यह कहते हुए भाजपा को निशाना बनाया कि जब देश में लोग मर रहे थे तब उसकी सरकार विदेश में टीके बेच रही थी। 

उन्होंने भाजपा पर कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कुंभ मेले का आयोजन करने एवं विधानसभा चुनाव कराने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र को राज्य सरकारों को देने के बजाय विदेशों में टीके बेचने में अधिक रुचि है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।