1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के संगम विहार इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत; एक महिला झुलसी

दिल्ली के संगम विहार इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत; एक महिला झुलसी

 Reported By: Sanjay Sah, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Nov 29, 2025 11:18 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 11:52 pm IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को साउथ दिल्ली के टिगरी एक्सटेंशन में एक फुटवियर की दुकान में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली संगम विहार में आग लगी- India TV Hindi
दिल्ली संगम विहार में आग लगी Image Source : REPORTER

नई दिल्लीः दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक मकान में भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से चार लोग जिंदा जल गए। जबकि एक महिला झुलस गई है। मरने वालों में दो की पहचान अनीता (38 साल) और सतेंद्र  (38 साल) के रूप में हुई है। जबकि दो की डेड बॉडी काफी जल चुकी है। इसलिए उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आग में झुलसने से एक महिला 25 प्रतिशत तक जल गई है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

शाम को लगी चार मंज़िला बिल्डिंग में आग

दमकल विभाग ने बताया कि टिगरी एक्सटेंशन के ब्लॉक B में शाम शाम 6.27 बजे आग लगने की सूचना मिली। 7.55 बजे आग को बुझाया गया। पुलिस ने बताया कि चार मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित दुकान में आग लगने की सूचना शाम छह बजकर 24 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि पूरी इमारत आग की लपटों में घिरी हुई थी। माना जा रहा है कि आग भूतल पर स्थित जूते की दुकान से शुरू हुई और फिर ऊपर की ओर फैल गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर तीन लोग मृत पाए गए, जबकि दो घायल महिलाओं को इमारत से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। एक की मौत अस्पताल में हुई। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक विभाग की टीम को बुलाया गया है। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि आग कैसे लगी और यह इतनी तेजी से पूरी बिल्डिंग में कैसे फैल गई। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट दोनों के अधिकारी सभी संभावित एंगल से जांच कर रहे हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।