नई दिल्ली: AIIMS ट्रॉमा सेंटर में बारिश की वजह से ठप्प मेडिकल सेवाएं आज से फिर से बहाल हो गई है। ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी डिपार्टमेंट रविवरा सुबह 7:30 बजे से पूरी तरह से काम करने लगे हैं। दरअसल, एम्स के ऑपरेशन थिएटरों में बारिश के पानी भरने के बाद इलेक्ट्रिकल और एसी को लेकर टेक्नीशियन लगातार काम पर लगे थे।
मॉनसून की पहली बारिश आते ही दिल्ली ही नहीं, बल्कि राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के ट्रामा सेंटर सहित ऑपरेशन थिएटरों में पानी भर गया था, जिससे सभी ओटी में करेंट लगने की आंशका के चलते पॉवर सप्लाई बंद कर दी गई थी। यहां एयर कंडीशनर नहीं चलने की वजह से देर शाम तक सर्जरी कैंसिल कर दी गई थीं।
शनिवार को भी ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन थियेटर बंद रहा। पावर सप्लाई नहीं होने से सेंटर का इमरजेंसी डिपार्टमेंट भी नहीं चल रहा था। यहीं पर सबसे पहले मरीज आते हैं, डॉक्टर मरीज को देखते हैं और डिसाइड करते हैं कि कौन सा मरीज किस कैटिगरी का है। इमरजेंसी और इलाज की जरूरत की कैटेगरी में बांटा जाता है। जिन्हें आईसीयू की जरूरत होती है, उन्हें आईसीयू में भेजा जाता है। किसी को वेंटिलेटर पर रखना होता है। इलाज और एडमिशन यहीं पर तय होता है। शुक्रवार से ही इमरजेंसी डिपार्टमेंट में बिजली नहीं थी। एसी भी काम नहीं कर रहा था।
एम्स की ओर से 27 और 28 जून को हुई सर्जरीज का जारी डेटा
सर्जरी
एम्स में ओपीडी
एम्स में भर्ती
इमरजेंसी सेवा
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद