1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से गूंजी नमो भारत ट्रेन, यात्रियों में दिखा उत्साह, पहले दिन करीब 1 लाख ने की यात्रा

भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से गूंजी नमो भारत ट्रेन, यात्रियों में दिखा उत्साह, पहले दिन करीब 1 लाख ने की यात्रा

 Published : Feb 24, 2026 07:45 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 07:50 am IST

नमो भारत ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में खासा उत्साह दिखा। टिकट काउटंर में लोगों की भीड़ दिखाई दी। प्लेटफॉर्म में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ट्रेन के अंदर भारत माता के जय और जय हिंद के नारे लगाते हुए यात्री दिखाई दिए।

नमो भारत ट्रेन - India TV Hindi
नमो भारत ट्रेन Image Source : PTI

दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन की शुरुआत हो गई है। बड़ी संख्या में लोग नमो भारत ट्रेन में सफर कर रह हैं। सोमवार को लॉन्च होने के पहले ही दिन नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नेटवर्क ने अब तक की सबसे अधिक यात्री संख्या दर्ज की है, जो 1 लाख का आंकड़ा पार कर गई।

यह अब तक की सबसे अधिक संख्या

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम (NCRTC) ने पहले कहा था, 'सोमवार को आखिरी ट्रेन के रात 10 बजे रवाना होने के साथ एनआरसीटीसी को उम्मीद है कि कुल यात्रियों की संख्या 1 लाख से अधिक हो जाएगी।' निगम ने आगे कहा कि यह इस कॉरिडोर पर अब तक दर्ज की गई सबसे अधिक यात्री संख्या है।

सफर कर रहे यात्रियों में दिखा उत्साह

मेरठ रैपिड ट्रेन में पहली बार सफर कर रहे यात्रियों के वीडियो सामने आए हैं। नमो भारत ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में खासा उत्साह नजर आया। यात्री 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' के नारे लगा रहे हैं। वहीं, यात्री मेरठ के बेगमपुल स्टेशन से इस नई सेवा में सवार होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टिकट काउंटरों पर लंबी-लंबी लाइनें

उद्घाटन के बाद से ही यात्रियों की टिकट काउंटरों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। स्टेशन के कर्मचारियों ने पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में उन्हें समझाया।

दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 55 मिनट में

बता दें कि दिल्ली-मेरठ रेल ट्रैक सिस्टम (RRTS) 82.15 किलोमीटर लंबी है और इसकी गति 180 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इस नेटवर्क की कुल लागत 30,274 करोड़ रुपये की है। दिल्ली से मेरठ तक आरआरटीएस से यात्रा का अनुमानित समय 55 मिनट है। सभी 16 स्टेशनों पर ट्रेनों का अंतराल 15 मिनट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।