1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले पर मुआवजे का ऐलान, जानिए मृतकों के परिजनों और घायलों को कितने लाख दे रही सरकार?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले पर मुआवजे का ऐलान, जानिए मृतकों के परिजनों और घायलों को कितने लाख दे रही सरकार?

 Published : Feb 16, 2025 08:02 am IST,  Updated : Feb 16, 2025 09:41 am IST

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ मामले में 18 लोगों की मौत हुई है। ये भगदड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 में हुई है। जहां प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई थी।

भगदड़ में 18 लोगों की मौत- India TV Hindi
भगदड़ में 18 लोगों की मौत Image Source : PTI

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 14 महिलाएं भी शामिल हैं। इस हादसे में प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया है। साथ ही ये मुआवजा वितरित भी किया जाने लगा है।

मृतक के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा

सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है। साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का ऐलान हुआ है।

प्रयागराज जंक्शन पर कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद प्रयागराज जंक्शन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ के जवानों ने रेलवे स्टेशन परिसर के साथ फुट ओवर ब्रिज पर व्यवस्था संभाल ली है।

भगदड़ में 18 की मौत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ मचने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। 12 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ में कम से कम 18 लोगों के मारे जाने की सूचना है। प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज (जहां महाकुंभ का आयोजन किया गया है) जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। 

15 शवों को मृत अवस्था में लाया गया अस्पताल

दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने पहले संवाददाताओं को बताया था कि मध्य दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में 15 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था और दो को छोड़कर सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि भगदड़ में मारे गए लोगों में से कम से कम तीन बच्चे हैं। आतिशी ने बताया कि लगभग 15 लोग घायल हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। 

रिपोर्ट- अनामिका गौर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।