1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अपनी शादी की पार्टी देकर लौट रही नवविवाहिता का सोसाइटी में मिला शव, 2 महीने पहले लिए थे सात फेरे

अपनी शादी की पार्टी देकर लौट रही नवविवाहिता का सोसाइटी में मिला शव, 2 महीने पहले लिए थे सात फेरे

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 05, 2026 02:18 pm IST,  Updated : Jul 05, 2026 02:28 pm IST

लोधी कॉलोनी इलाके की एनडीएमसी सोसाइटी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका आकृति की शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी।

मृतका आकृति- India TV Hindi
मृतका आकृति Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कि पालिका कुंज एनडीएमसी सोसाइटी में एक 28 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संगम विहार निवासी आकृति के रूप में हुई है, जिसकी महज ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं, मृतिका की जिस सोसाइटी से लाश मिली, वहां से इसका दूर-दूर तक लेना-देना नहीं है।

छतरपुर में नौकरी करती थी आकृति

घटना बीते शनिवार रात 9.0 बजे की है, जब सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने लड़की की लाश को देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की की पहचान संगम विहार निवासी आकृति के रूप में की। दरअसल, आकृति की शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी।

परिवार वालों का कहना है कि आकृति छतरपुर में नौकरी करती है और उसने शनिवार को अपने दोस्तों को अपनी शादी की पार्टी दी थी। शाम में उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि वह घर के पास मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गई है, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही आकृति का फोन स्विच ऑफ हो गया और रात 9.0 बजे के करीब उसकी लाश लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज आवासीय परिसर में मिली।

"सोसाइटी से आकृति का कोई लिंक नहीं"

परिवार वालों का कहना है कि इस सोसाइटी से आकृति का कोई लिंक नहीं है। उनका कोई रिश्तेदार भी सोसाइटी में नहीं रहता। अब सवाल यह है कि आखिर आकृति लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में क्या करने आई थी। सामने आई जानकारी के अनुसार, आकृति छतरपुर में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में नौकरी करती थी। उसकी शादी इसी साल 24 अप्रैल 2026 को हुई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। चूंकि लड़की की शादी को अभी 7 साल से कम समय (महज ढाई महीने) हुआ था, इसलिए कानून के मुताबिक इस मामले में SDM को सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आकृति वहां किसके साथ और कैसे पहुंची थी। जांच अभी जारी है।

ये भी पढ़ें-

कैंसर से हुई केतन अग्रवाल के दादा की मौत, सिया गोयल के परिवार का बयान

ग्राम प्रधान की पत्नी का शौचालय में मिला अधजला शव, भाई ने जताया हत्या का शक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।