1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', सुबह रही ठंड

दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', सुबह रही ठंड

 Written By: IANS
 Published : Dec 07, 2018 10:08 am IST,  Updated : Dec 07, 2018 10:11 am IST

दिल्ली में शुक्रवार सुबह ठंड रही। इसके साथ वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।

File Photo- India TV Hindi
File Photo Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह ठंड रही। इसके साथ वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह 8.30 बजे ह्यूमिडिटी का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रही।" सुबह नौ बजे औसत पीएम2.5 का स्तर 179 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा जबकि पीएम10 का स्तर 333 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।  

दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली